डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Haryana Flood News Update: मूसलाधार बारिश के कारण देश के कई हिस्सों में बाढ़ आ गई है। पंजाब (Punjab) के पठानकोट, फिरोजपुर समेत 9 जिले एक हफ्ते से बाढ़ की चपेट में हैं। राज्य में 1312 गांवों के 2.56 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। अब तक 29 लोगों की मौत हो गई है।
पंजाब (Punjab) के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने बाढ़ को लेकर मंगलवार को हाईलेवल मीटिंग बुलाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Naredra Modi) ने सोमवार रात मुख्यमंत्री मान से फोन पर बात की और केंद्र से हरसंभव मदद का भरोसा दिया।

कई जिलों में बाढ़
पंजाब में बाढ़ के चलते हरियाणा में भी हालात बुरे हैं। दोनों राज्यों में बहने वाली नदियां उफान पर हैं। हरियाणा में पिछले तीन दिन से लगातार बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति है।
यह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रम्प की बड़ी साजिश बेनकाब! तो इसलिए भारत पर लगाया 50% टैरिफ?
भिवानी, हिसार, सिरसा, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और पंचकूला में आज कुछ स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। गुरुग्राम के दफ्तरों में कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम के आदेश जारी किए गए हैं।

स्कूल-कॉलेज बंद
उत्तराखंड के सभी 13 जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद हैं। सोमवार को उत्तराखंड में केदारनाथ मार्ग पर लैंडस्लाइड से दो लोगों की मौत हो गई और 6 घायल हो गए। भारी बारिश के कारण चार धाम यात्रा 5 सितंबर तक स्थगित कर दी गई है।
हिमाचल प्रदेश में इस साल अगस्त की बारिश ने 76 साल का रिकॉर्ड तोड़ा दिया। बीते महीने सामान्य से 68% ज्यादा (256.8 mm) बारिश हुई। यह 1949 के बाद से सबसे ज्यादा है।

शिमला में लैंड स्लाइड
शिमला में पिछले 24 घंटे में लैंडस्लाइड और मकान गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई है। मौसम विभाग ने मंगलवार को हिमाचल के 6 जिलों में बहुत तेज बारिश का रेड अलर्ट है। 8 जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे।






