Punjab Flood Alert: पंजाब में 23 जिले बाढ़ की चपेट में, लोगों की मदद के लिए उतरे एक्टर रणदीप हुड्डा

Muskaan Dogra
2 Min Read
बाढ़ प्रभावितों की मदद में जुटे बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, गुरदासपुर। Punjab Flood Alert: पंजाब (Punjab) के सभी 23 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। जिसे देखते हुए प्रदेश सरकार ने पूरे राज्य को आपदा प्रभावित घोषित कर दिया है। इसके साथ ही स्कूलों में छुट्टियां भी बढ़ा दी गई है।

30 लोगों की मौत

पंजाब के कई गांव बाढ़ में बह गए है और 30 लोगों की मौत हो गई है। इस कठिन समय में आम जनता के साथ-साथ कई संस्थाएं और समाजसेवी आगे आ रहे हैं। अब बॉलीवुड से भी मदद का हाथ बढ़ाया गया है।

Punjab Flood Alert
Punjab Flood Alert

यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी

बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा ने पंजाब के गुरदासपुर (Gurdaspur) जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे। यहां उन्होंने स्थानीय प्रशासन और स्वयंसेवकों के साथ मिलकर बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की। इसमें भोजन, कपड़े और जरूरी सामान शामिल था।

Punjab Flood Alert
Punjab Flood Alert

इसके साथ ही रणदीप ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना और उनकी परेशानियां भी सुनीं। रणदीप ने बाढ़ पीड़ितों को भरोसा दिलाया कि इस मुश्किल समय में वह उनके साथ खड़े हैं और हरसंभव मदद करेंगे।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *