Punjab News: कैबिनेट मंत्री भुल्लर और हरभजन सिंह ईटीओ ब्यास नदी के कमज़ोर हिस्सों की मज़बूती करने के कार्य में सहयोग दिया

Muskaan Dogra
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब (Punjab) के कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर और हरभजन सिंह ईटीओ ने आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के साथ आज जिला तरन तारन के गांव मरड़ और किड़ियां का दौरा कर ब्यास नदी के संवेदनशील हिस्सों का जायज़ा लिया।

चुनौतियों की जानकारी ली।

इस दौरान नेताओं ने बंधों की स्थिति का निरीक्षण किया और स्थानीय निवासियों से बातचीत कर नदी का जलस्तर बढ़ने से सामने आने वाली चुनौतियों की जानकारी ली। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कैबिनेट मंत्रियों और श्री सिसोदिया ने स्थानीय समुदाय व जिला प्रशासन के सक्रिय सहयोग से बोरी और क्रेटों की मदद से नदी के कमज़ोर हिस्सों को मज़बूत करने के कार्य में भागीदारी की।

यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी

इस अवसर पर नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की जान-माल की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि कृषि भूमि और आवासीय क्षेत्रों को होने वाले नुकसान को रोकने के लिए तुरंत कदम उठाए जा रहे हैं तथा दीर्घकालिक समाधान के लिए योजनाएँ भी तैयार की जा रही हैं।

Punjab News: कैबिनेट मंत्री भुल्लर और हरभजन सिंह ईटीओ ब्यास नदी के कमज़ोर हिस्सों की मज़बूती करने के कार्य में सहयोग दिया

कैबिनेट मंत्रियों ने गांववासियों और अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा समय रहते बंधों को मज़बूत करने में दिए गए सहयोग की सराहना की और भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के लिए स्थिति पर पूरी नज़र रखे हुए है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *