Punjab News: ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’: 186वें दिन, पंजाब पुलिस ने 376 स्थानों पर की छापेमारी; 83 नशा तस्कर गिरफ्तार

Muskaan Dogra
2 Min Read
Arrested
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) द्वारा राज्य से नशों के पूरी तरह खात्मे के लिए चलाई जा रही मुहिम “युद्ध नशों के विरुद्ध” के 186वें दिन, पंजाब पुलिस ने बुधवार को 376 स्थानों पर छापेमारी की। इसके परिणामस्वरूप राज्यभर में 56 एफआईआर दर्ज की गईं और 83 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

1000 रुपये की ड्रग मनी बरामद

इस तरह 186 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या अब 28,142 हो गई है। छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किये गये तस्करों के कब्जे से 631 ग्राम हेरोइन, 6082 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 1000 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव के निर्देशों पर राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में एक साथ की गई।

यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस आयुक्तों, उपायुक्तों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पंजाब को नशामुक्त राज्य बनाने के निर्देश दिए हैं। पंजाब सरकार ने नशों के विरुद्ध जंग की निगरानी हेतु वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अगुवाई में 5 सदस्यीय कैबिनेट उप-समिति का भी गठन किया है।

423 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच

विवरण साझा करते हुए, विशेष डीजीपी (कानून एवं व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने बताया कि 76 गजटेड अधिकारियों की निगरानी में 1200 से अधिक पुलिस कर्मियों वाली 150 से ज्यादा पुलिस टीमों ने पूरे राज्य में छापेमारी की। उन्होंने आगे कहा कि दिनभर चले इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने 423 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *