Rainfall Flood: दिल्ली में खाली करवाई गई कई कालोनियां, पंजाब के 1400 गांवों में बाढ़, हरियाणा में 200 स्कूल बंद

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Flood Alert
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली/चंडीगढ़। Rainfall Flood LIVE Update: मूसलाधार बारिश के कारण उत्तर भारत बाढ़ की चपेट में है। पहाड़ों में बादल फटने और लैंड स्लाइड की घटनाएं बढ़ गई हैं। दिल्ली में यमुना नदी खतरे के निशान (205 मीटर) के ऊपर 206 मीटर पर बह रही है। वजह है कि हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी

दिल्ली (Delhi) में निचले इलाकों से 10 हजार लोगों का रेस्क्यू किया गया है। कई इलाकों में घुटने से ऊपर तक पानी भरा है। स्कूलों को ऑनलाइन क्लास के आदेश हैं। हरियाणा में झज्जर, हिसार, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, पंचकूला समेत अन्य जिलों के 200 से ज्यादा स्कूल बंद हैं।

जालंधर के कई गांवों में आई बाढ़, फैक्ट्री में फंसे 8 मुलाजिम रेस्क्यू किए गए, भारी बारिश का अलर्ट
जालंधर के कई गांवों में आई बाढ़, फैक्ट्री में फंसे 8 मुलाजिम रेस्क्यू किए गए, भारी बारिश का अलर्ट

पंजाब के 23 जिले में बाढ़

पंजाब के अमृतसर, पठानकोट, फिरोजपुर, बठिंडा समेत 23 जिलों में अब भी बाढ़ के हालात हैं। 1400 गांवों के 3 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। आपदा में अब तक 30 लोगों की मौत हो गई है।

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update

य़ूपी में मूसलाधार बारिश

उत्तर प्रदेश के 20 शहरों में तेज बारिश से हालात बिगड़े हैं। नोएडा (गौतमबुद्धनगर) में जगह-जगह पानी भरा हुआ है। मथुरा में यमुना में बाढ़ है। बांके बिहारी मंदिर से यमुना का पानी केवल 400 मीटर दूर है। यहां 900 परिवार प्रभावित हैं। आगरा में यमुना का पानी ताजमहल की बाउंड्री तक पहुंच गया है।

Himachal Weather Rainfall News Update
Himachal Weather Rainfall News Update

हिमाचल में 1300 से ज्यादा सड़कें बंद

हिमाचल प्रदेश में 1300 से ज्यादा सड़कें बंद हैं। पिछले 24 घंटे में 8 लोगों की मकान गिरने और लैंडस्लाइड में मौत हुई। राज्य के 7 जिलों में स्कूल-कॉलेजों को बंद रखा गया है। वहीं, राजस्थान में दौसा के लालसोट में कच्चा बांध टूटने से जयपुर के 5 से ज्यादा गांव डूबे हैं।

Weather Update
Weather Update

मध्य प्रदेश में तेज बारिश

मध्य प्रदेश में अब तक 970.28mm बारिश हो चुकी है, जो सीजन की 104% है, जबकि अब तक 800.1mm बारिश होनी थी। प्रदेश की सामान्य बारिश औसत 939.8mm है। पिछले मानसूनी सीजन में औसत 1117.6mm बारिश हुई थी।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *