Punjab News: पंजाब के कारोबारी से गैंगस्टर ने मांगी 7 करोड़ की फिरौती, कहा- पैसे नहीं दिया तो मार देंगे गोली

Muskaan Dogra
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 354 शब्द|📅 04 Sep 2025

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब (Punjab) में गैंगस्टरों द्वारा आए दिन कारोबारियों से फिरौती मांगने के मामले सामने आते रहते है ऐसा ही एक मामला सामने आ रहा है। खबर है कि पंजाब (Punjab)में कारोबारी से फिरौती मांगी गई है।

7 करोड़ रुपए की फिरौती की मांग

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) के जिला लुधियाना (Ludhiana) में मोबाइल ट्रेडिंग कारोबारी को कुख्यात गैंगस्टर हरी चंद जाट उर्फ हैरी बॉक्सर के नाम से जान से मारने की धमकी मिली है। इसके साथ ही गैंगस्टर ने 7 करोड़ रुपए की फिरौती की मांग की है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी

बताया जा रहा है कि गैंगस्टर हरी चंद जाट उर्फ हैरी बॉक्सर ने मोबाइल ट्रेडिंग कारोबारी प्रिंसपाल सिंह से 7 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी है, और फिरौती न देने पर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी है।

गैंगस्टर हैरी बॉक्सर
गैंगस्टर हैरी बॉक्सर

पुलिस ने शुरू की जांच

प्रिंसपाल सिंह ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रिंसपाल ने बताया कि 28 अगस्त को प्रिंसपाल को एक वॉट्सऐप कॉल आई, जिसमें कॉलर ने खुद को हैरी बॉक्सर बताया।

कॉलर ने कहा कि वह अनमोल बिश्नोई (गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई) की तरफ से बात कर रहा है। उसने प्रिंसपाल को अपने पूर्व पार्टनर को 7 करोड़ रुपए चुकाने को कहा, और ऐसा न करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

पूर्व बिजनेस पार्टनर के साथ चल रहा विवाद

प्रिंसपाल सिंह के अनुसार, यह धमकी उनके पूर्व बिजनेस पार्टनर के साथ चल रहे वित्तीय विवाद का नतीजा है। उनका पूर्व पार्टनर मोगा का निवासी है और वर्तमान में हॉन्गकॉन्ग में रहता है। दोनों परिवारों ने मिलकर मोबाइल ट्रेडिंग का व्यवसाय शुरू किया था, लेकिन भारी नुकसान के कारण व्यापार बंद हो गया।

प्रिंसपाल ने बताया कि हमने भारी नुकसान झेला और अपना घर और गाड़ियां तक गिरवी रख दीं। फिर भी मेरा पूर्व पार्टनर अपने नुकसान की भरपाई के लिए हमसे पैसे मांग रहा है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *