डेली संवाद, जालंधर। Aaj ka Panchang 8 September 2025: आज 8 सितंबर 2025 की तारीख है, दिन सोमवार (Monday) है। आज यानी 8 सितंबर से अश्विन माह की शुरुआत हो रही है। इस माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर सोमवार पड़ रहा है। इस दिन महादेव के संग मां पार्वती की पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही विधिपूर्वक व्रत भी किया जाता है।
यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी
धार्मिक मान्यता के अनुसार, महादेव की पूजा करने से शुभ फल मिलता है और जीवन में खुशियों का आगमन होता है। सोमवार के दिन शुभ-अशुभ योग भी बन रहे हैं। ऐसे में आईए जानते हैं आज का पंचांग (Aaj ka Panchang 8 September 2025) के बारे में।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang 8 September 2025)
- तिथि: कृष्ण प्रतिपदा
- मास पूर्णिमांत: अश्विन
- दिन: सोमवार
- संवत्: 2082
- तिथि: प्रतिपदा रात्रि 09 बजकर 11 मिनट तक
- योग: धृति प्रातः 06 बजकर 30 मिनट तक
- योग: 09 सितंबर को शुल 03 बजकर 20 मिनट तक
- करण: बलव 10 बजकर 27 मिनट तक
- करण: कौलव 09 बजकर 11 मिनट तक

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
- सूर्योदय: सुबह 06 बजकर 03 मिनट पर
- सूर्यास्त: शाम 06 बजकर 34 मिनट पर
- चंद्रमा का उदय: शाम 06 बजकर 58 मिनट पर
- चन्द्रास्त: सुबह 06 बजकर 24 मिनट पर
- सूर्य राशि: सिंह
- चंद्र राशि: धनु
- पक्ष: शुक्ल
शुभ समय अवधि
अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11 बजकर 53 मिनट से 12 बजकर 44 मिनट तक
अमृत काल: दोपहर 12 बजकर 35 मिनट से दोपहर 02 बजकर 04 मिनट तक

अशुभ समय अवधि
राहुकाल: सुबह 07 बजकर 37 मिनट से प्रातः 09 बजकर 1 मिनट तक
गुलिकाल: दोपहर 01 बजकर 52 मिनट से दोपहर 03 बजकर 26 मिनट तक
यमगण्ड: प्रातः 10 बजकर 45 मिनट से दोपहर 12 बजकर 18 मिनट तक






