Punjab Flood Update: पंजाब में घटा बाढ़ का पानी…लेकिन बढ़ गई नई परेशानी, जारी हुई चेतावनी

Muskaan Dogra
2 Min Read
Punjab News
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Flood Update: पंजाब (Punjab) में बाढ़ का पानी कम होने लगा है, लेकिन प्रभावित लोगों की मुश्किलें अभी खत्म नहीं हुई हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने पहले ही बीमारी फैलने के बढ़ते खतरे को लेकर चेतावनी जारी कर दी है।

बीमारी फैलने का खतरा

अधिकारियों ने कहा कि त्वचा रोग, जल और खाद्य जनित रोग जैसे डेंगू, हैजा, टाइफाइड, डायरिया और हेपेटाइटिस ए और ई फैलने का खतरा है। स्वच्छ पेयजल की कमी, असुरक्षित भोजन, लंबे समय तक रुके हुए बाढ़ के पानी के संपर्क में रहना और स्वच्छता सुविधाओं का अभाव जैसी समस्याएँ है। इससे बीमारियों के तेज़ी से फैलने का ख़तरा बढ़ जाता है।

Flood Alert In Punjab
Flood Alert In Punjab

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

चेतावनी में कहा गया है कि आम जल स्रोत अब सुरक्षित नहीं हैं। राज्य में भीषण बाढ़ से दो और लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या 48 तक पहुँच गई है, जबकि 1.76 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में फसलें नष्ट हो गई हैं। भाखड़ा बांध का जलस्तर 1677.39 फीट दर्ज किया गया है। भाखड़ा बांध की गोविंद सागर झील में खतरे का निशान 1680 फीट पर है। हालाँकि, वर्तमान में भाखड़ा बांध खतरे के निशान से लगभग 2.60 फीट नीचे है।

Flood Alert In Punjab
Flood Alert In Punjab

भाखड़ा बांध के चार गेट खोले

इसके साथ ही, भाखड़ा बांध के चार गेट सात-सात फीट तक खोल दिए गए हैं। भाखड़ा बांध में पानी की आवक 55,388 क्यूसेक है। भाखड़ा बांध से टर्बाइनों और गेटों के माध्यम से कुल 66,863 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। नंगल डैम से विभिन्न नहरों और सतलुज नदी में पानी छोड़ा जा रहा है। नंगल हाइडल नहर में जलस्तर 9,000 क्यूसेक और आनंदपुर हाइडल नहर में जलस्तर 9,000 क्यूसेक है।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *