Punjab News: पंजाब में आप विधायक गिरफ्तार, जाने क्या है मामला

Muskaan Dogra
2 Min Read
Aam Aadmi Party
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, तरनतारन। Punjab News: पंजाब (Punjab) से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में आप विधायक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा गिरफ्तार

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) में विधानसभा हलका खडूर साहिब से आम आदमी पार्टी के विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा (Manjinder Singh Lalpura) को गिरफ्तार कर लिया गया है।

कई साल पुराने मामले में दोषी करार

बताया जा रहा है कि कई साल पुराने मामले में उनको दोषी करार किया गया है जिसके चलते विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 12 सितंबर को सभी दोषियों को सजा सुनाई जाएगी।

MLA Manjinder Singh Lalpura
MLA Manjinder Singh Lalpura

यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी

बता दे कि यह मामला 2013 का है। उस समय विधायक लालपुरा टैक्सी ड्राइवर थे। उन पर शादी में आई लड़की के साथ मारपीट करने का आरोप लगा था। लड़की ने टैक्सी ड्राइवरों पर छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया था।

सुनवाई के लिए पहुंचे थे अदालत

जिसके चलते विधायक मनजिंदर सिंह सहित 9 आरोपी आज मामले की सुनवाई के लिए अदालत पहुंचे थे, जहां अदालत ने उन्हें दोषी करार करते हुए सभी को हिरासत में ले लिया है।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *