Sex Racket Busted: पंजाब के इन दो होटलों में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का भंडाफोड़, आपत्तिजनक हालत में मिले लड़के-लड़कियां

Muskaan Dogra
2 Min Read
Sex racket
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, मोगा। Sex Racket Busted: पंजाब (Punjab) में पुलिस ने होटलों में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का पर्दाफाश किया है। इस दौरान पुलिस ने वहां से 6 पुरुषों और 8 महिलाओं को गिरफ्तार किया है।

जिस्मफरोशी के धंधे का भंडाफोड़

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) के जिला मोगा (Moga) में पुलिस (Police) ने दो होटलों में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का भंडाफोड़ किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने मोगा के गांव घलकलां में मोगा-फिरोजपुर रोड पर स्थित होटल बीआर और मेहला राम में रेड की है।

Sex Racket Busted In Hotel
Sex Racket Busted In Hotel

आपत्तिजनक स्थिति में मिले लड़के-लड़कियां

रेड के दौरान पुलिस ने लड़के-लड़कियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि हमें गुप्त सूचना मिली थी कि इन होटलों में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। होटलों में दूसरे राज्य की महिलाओं व युवतियों को बुलाया जाता था और ग्राहकों से मोटी रकम वसूली जाती थी।

यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी

होटल बीआर को लवजीत सिंह निवासी मलसिया वाली बस्ती, जिला फिरोजपुर और होटल मेहला राम को अनमोल सिंह निवासी रायकोट बस्तियां, जिला लुधियाना चला रहा था और दोनों मिलकर इस धंधे को चला रहे थे।

Sex Racket Busted In Hotel
Sex Racket Busted In Hotel

पुलिस ने दर्ज किया मामला

इसी के चलते पुलिस ने रेड कर होटल संचालक लवजीत सिंह और अनमोल सिंह को मौके से गिरफ्तार करके 8 महिलाओं और 4 अन्य पुरुष ग्राहकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *