SpiceJet: टेक ऑफ करते ही फ्लाइट के साथ भयानक हादसा, यात्रियों में मचा हड़कंप

Muskaan Dogra
1 Min Read
SpiceJet
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। SpiceJet: टेकऑफ करते ही फ्लाइट के साथ हादसा होने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि स्पाइसजेट (SpiceJet) की फ्लाइट का उड़ान भरते ही टायर फट गया जिसके कारण यात्रियों में हड़कंप मच गया।

 विमान में सवार थे 75 यात्री

मिली जानकारी के मुताबिक गुजरात (Gujarat) से मुंबई (Mumbai) जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट SG-2905 कांडला हवाई अड्डे से उड़ान भरते समय उसका टायर फटने के बाद रनवे पर गिर गया था। बताया जा रहा है कि विमान में 75 यात्री सवार थे।

यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी

हादसे को देखते हुए पायलट ने विमान को सुरक्षित मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड करवाया। इस दौरान किसी भी यात्री को कोई नुकसान नहीं हुआ है। स्पाइसजेट की ओर से जारी आधिकारिक बयान में बताया गया कि Q400 विमान ने 12 सितंबर को कांडला एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी।

सभी यात्री सुरक्षित

उड़ान के तुरंत बाद बाहरी पहिया रनवे पर गिरा पाया गया, लेकिन विमान को बिना किसी तकनीकी परेशानी के मुंबई एयरपोर्ट पर सफलतापूर्वक उतार लिया गया। इसके साथ ही सभी यात्री सुरक्षित है।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *