Nepal: नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री ओली के खिलाफ FIR दर्ज, पुलिस ने लगाई संगीन धाराएं

Daily Samvad
2 Min Read
FIR
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, काठमांडू। Nepal Gen Z’s Choice Sushila Karki KP Sharma Oli FIR News: नेपाल हिंसा के बाद आज एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि नेपाल (Nepal) के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली (KP Sharma Oli) के खिलाफ शनिवार को राजधानी काठमांडू (Kathmandu) में FIR दर्ज की गई है। ओली ने हिंसा बढ़ने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

PM KP Sharma Oli Resign
PM KP Sharma Oli Resign

यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केपी शर्मा ओली (KP Sharma Oli) पर आरोप है कि 8 सितंबर को जब आंदोलन शुरू हुआ था, तब उन्होंने पुलिस को प्रदर्शनकारियों पर हमले और ज्यादती का आदेश दिया था। ओली ने भारी दबाव के बीच 9 सितंबर को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद से ही वो आर्मी की सुरक्षा में हैं।

Sushila Karki Next PM Nepal
Sushila Karki Next PM Nepal

सुशीला कार्की आंदोलनकारियों से मिलने पहुंची

वहीं, नेपाल (Nepal) की अंतरिम पीएम सुशीला कार्की (Sushila Karki) आज घायल आंदोलनकारियों से मिलने काठमांडू के हॉस्पिटल पहुंची। सुशीला कार्की ने शुक्रवार को ही नेपाल के अंतरिम पीएम पद की शपथ ली है। उन्हें 5 मार्च, 2026 तक संसदीय चुनाव कराने की जिम्मेदारी दी गई है। 6 दिनों की हिंसा के बाद काठमांडू के कई इलाकों से कर्फ्यू हटा दिया गया है।

Social Media Ban Protest
Social Media Ban Protest

नेपाल के कई जगहों पर कर्फ्यू जारी

वहीं, 6 जगहों पर अब भी कर्फ्यू (Curfew in Nepal) जारी है। यहां 5 से ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने, भूख हड़ताल, धरना, घेराव, जुलूस और सभा करने पर रोक लगा दी गई है। नोटिस में कहा गया है कि यह आदेश दो महीने तक लागू रहेगा।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *