Blast in Punjab: पंजाब में फिर से धमाका, पांच दिनों में 5 धमाके से लोगों में दहशत का माहौल

Daily Samvad
3 Min Read
Blast In Punjab
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 328 शब्द|📅 14 Sep 2025

डेली संवाद, बठिंडा। Blast in Punjab: पंजाब के बठिंडा (Bathinda) के गांव जीदा में आरोपित गुरप्रीत सिंह के घर पर बिखरे फड़े केमिकल व विस्फोटक से ब्लास्ट होने का सिलसिला रुक नहीं रहा है। रविवार को बिखरे हुए केमिकल व विस्फोटक सामाग्री को हटाते समय दो ओर ब्लास्ट हुए है।

Blast in Punjab: पंजाब में फिर से धमाका, पांच दिनों में 5 धमाके से लोगों में दहशत का माहौल

कोई जानी नुकसान या घायल नहीं

हालांकि, इस ब्लास्ट में कोई जानी नुकसान या घायल नहीं हुआ है, लेकिन रविवार को हुए ब्लास्ट के बाद गांव में दहशत का माहौल पैदा हो गया।

ये धमाके उसी घर में हुए हैं जहां 3 दिन पहले एक घर में दो धमाके हुए थे। बताया जा रहा है कि आज जब फोरेंसिक यूनिट और बम निरोधक दल उस घर में जांच की तो अचानक दो और धमाके हुए।

टीमों ने घर की तलाशी के लिए ड्रोन उतारे

इस दौरान किसी जनहानि की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार आज सुबह से ही मोबाइल फोरेंसिक साइंस यूनिट बठिंडा और बम निरोधक दल जीदा गांव में गुरप्रीत सिंह के घर की जांच कर रहे थे। दोपहर करीब 1.30-2 बजे घर में 2 और धमाके हुए। ऐसी भी जानकारी है कि टीमों ने घर की तलाशी के लिए ड्रोन उतारे हैं।

यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि 11 सितंबर को जीदा गांव में 19 वर्षीय लॉ के छात्र गुरप्रीत सिंह द्वारा ऑनलाइन ऑर्डर किए गए सामान के साथ प्रयोग करते समय बम विस्फोट हो गया था।

Blast in Punjab: पंजाब में फिर से धमाका, पांच दिनों में 5 धमाके से लोगों में दहशत का माहौल

मामला एक बड़ी आतंकी साजिश का लग रहा

इस दौरान गुरप्रीत सिंह खुद भी घायल हो गया, जिसका अभी भी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसके बाद जब उसके पिता उक्त सामान इकट्ठा कर रहे थे, तभी एक और धमाका हुआ।

मामले की जांच के दौरान, एजेंसियां भी तब चौंक गईं जब गुरप्रीत सिंह के फोन में आतंकी मसूद अजहर का नंबर मिला। यह मामला एक बड़ी आतंकी साजिश का लग रहा है।

















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *