Punjab Flood: मुख्यमंत्री द्वारा विकास कार्यों की निगरानी हेतु निगरानी कमेटियों के गठन की घोषणा

Daily Samvad
2 Min Read
Bhagwant Singh Mann CM Punjab

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Flood: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) ने आज ज़मीनी स्तर पर विकास कार्यों की निगरानी के लिए गांव स्तर पर निगरानी कमेटियों के गठन की घोषणा की है।

Bhagwant Mann
Bhagwant Mann

विकास में तेजी लाने के लिए कई परियोजनाएं शुरू

यहां युवा क्लबों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पंजाब के विकास में तेजी लाने के लिए कई परियोजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि जनता के करदाताओं के पैसे का सही उपयोग सुनिश्चित करना समय की मांग है, जिसके लिए लोगों के स्तर पर निगरानी बहुत जरूरी है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका में अवैध आप्रवासियों के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी, ट्रंप ने की बड़ी घोषणा

भगवंत सिंह मान ने बताया कि इस उद्देश्य के तहत विकास कार्यों की निगरानी एवं उनके सुचारू और पारदर्शी कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने हेतु गांव स्तरीय निगरानी कमेटियां बनाई जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन कमेटियों में युवा क्लबों के सदस्य तथा गांव के अन्य चुने हुए प्रतिनिधि शामिल होंगे।

सीएम भगवंत मान ने होशियारपुर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों का लिया जायजा

CM मान ने की अपील

उन्होंने उम्मीद जताई कि ये कमेटियां ज़मीनी स्तर पर सरकारी फंडों के उचित उपयोग को सुनिश्चित करने हेतु सार्थक भूमिका अदा करेंगी। भगवंत सिंह मान ने आगे कहा कि ये कमेटियां परियोजनाओं के निर्बाध कार्यान्वयन की जिम्मेदारी लेंगी ताकि आम लोगों को इसका लाभ मिल सके।

लोगों विशेषकर युवाओं की सक्रिय भागीदारी से पंजाब के सर्वपक्षीय विकास के प्रति प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए मुख्यमंत्री ने गांव स्तर पर खेलों को प्रोत्साहित करने में युवा क्लबों को महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की अपील की। उन्होंने ऐसे प्रयासों हेतु प्रदेश सरकार की पूरी समर्थन देने का भरोसा भी दिया। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह कदम युवाओं की अपार ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाने में अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगा।















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *