Crime News: शहर में दिन दहाड़े भाजपा के वरिष्ठ नेता की गला रेत कर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

Muskaan Dogra
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 210 शब्द|📅 15 Sep 2025

डेली संवाद, बुलंदशहर। Crime News: इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि वरिष्ठ भाजपा (BJP) नेता की हत्या कर दी गई है जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया है।

भाजपा नेता की हत्या

मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बुलंदशहर में पूर्व ब्लॉक प्रमुख तथा वरिष्ठ भाजपा (BJP) नेता की कुछ अज्ञात बदमाशों ने गला रेतकर हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि खून से लथपथ शव उनके घर पर मिला।

Crime News: शहर में दिन दहाड़े भाजपा के वरिष्ठ नेता की गला रेत कर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें: अमेरिका में अवैध आप्रवासियों के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी, ट्रंप ने की बड़ी घोषणा

मृतक भाजपा नेता की पहचान विनोद चौधरी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विनोद चौधरी अपनी दुकान के पीछे बने मकान में अकेले सो रहे थे तो आज सुबह जब वह काफी समय तक बाहर नहीं आए तो पड़ोसियों ने कमरे में जाकर देखा, जहां बिस्तर पर शव लहूलुहान अवस्था में पड़ा मिला।

पुलिस ने शुरू की जांच

तभी पड़ोसियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी मिली है कि मृतक की पत्नी दिल्ली में अपने बच्चों के साथ रहती है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *