Portugal News: विदेश में रहने वाले पंजाबियों को बड़ा झटका, इस देश से निकाले जाएंगे 4 लाख प्रवासी

Daily Samvad
2 Min Read
Portugal News
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Portugal News: Migrants to be expelled from Portugal – कनाडा (Canada) और अमेरिका (USA) के बाद अब पुर्तगाल (Portugal) सरकार प्रवासियों के खिलाफ बड़ा आदेश जारी किया है। जिससे पुर्तगाल (Portugal) में रहने वाले करीब 4 प्रवासियों को देश से बाहर निकाला जाएगा। इसमें पंजाबियों (Punjabis) की संख्या सबसे अधिक है। पुर्तगाल सरकार (Portugal Government) के इस फैसले के बाद प्रवासियों में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के मुताबिक पुर्तगाल (Portugal) सरकार ने प्रवासियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए 4 लाख से अधिक प्रवासियों को देश से बाहर निकालने की तैयारी शुरू कर दी है। इनमें करीब 14 हजार भारतीय (Indian) कामगार भी शामिल हैं। इनमें से पंजाब (Punjab) से भी हजारों युवक पुर्तगाल (Portugal) में रह रहे है और पिछले 5-6 सालों से सरकार को टेक्स दे रहे हैं।

Portugal Protest News
Portugal Protest News

प्रवासी-विरोधी नीतियां

नवगठित पुर्तगाल सरकार (Portugal Government) ने प्रवासी-विरोधी नीतियां अपनाते हुए प्रवासियों को डिटेन करने के आदेश जारी कर दिए हैं। इस फैसले के विरोध में विभिन्न देशों से आए प्रवासियों ने पुर्तगाल सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें: अमेरिका में अवैध आप्रवासियों के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी, ट्रंप ने की बड़ी घोषणा

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे कानूनी तरीके से पुर्तगाल में रह रहे हैं, टैक्स भर रहे हैं और सरकारी मेडिकल सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं। इसके बावजूद सरकार उन्हें जबरन देश से निकालना चाहती है, जो नाइंसाफी है। बताया जा रहा है कि कई प्रवासियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया है, जिनमें 10-12 भारतीय भी शामिल हैं।

पुर्तगाल में रहने के नियम

आपको बता दें कि पुराने इमीग्रेशन (Immigration) कानून 88 और 89 के अनुसार, कोई भी विदेशी अगर कानूनी तरीके से परमिट लेता है और नियमों का पालन करता है, तो वह पुर्तगाल में रह सकता है। लेकिन नए नियम लागू कर कानूनी प्रवासियों को भी बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *