Crime News: भाजपा नेता ने महिला पुलिसकर्मी से की छेड़छाड़, जबरन गाड़ी में बैठाया- की अश्लील हरकत, केस दर्ज

Muskaan Dogra
2 Min Read
Sexually Harassment
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, बड़वानी। Crime News: भाजपा (BJP) नेता द्वारा महिला पुलिसकर्मी के साथ छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने के मामला सामने आ रहा है। जिसके बाद पुलिस ने भाजपा नेता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

महिला पुलिसकर्मी के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप

मिली जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के बड़वानी जिले भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय यादव पर महिला पुलिसकर्मी के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। पीड़ित ने बताया कि भाजपा नेता अजय यादव ने उसका पीछा किया और जबरदस्ती गाड़ी में बैठाया।

यह भी पढ़ें: अमेरिका में अवैध आप्रवासियों के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी, ट्रंप ने की बड़ी घोषणा

इसके साथ ही आरोपी ने महिला का हाथ पकड़कर उसके साथ अश्लील हरकत की और कहा कि वह उसे बहुत पसंद करता है। इस दौरान जब पीड़ित महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी अजय यादव ने उसे जान से मारने की धमकी दी।

भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय यादव
भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय यादव

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पीड़ित महिला ने आरोपी के खिलाफ थाने में शिकयत दर्ज करवाई है। वहीं पुलिस ने महिला की शिकायत पर अजय यादव के खिलाफ SC/ST एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

इसके साथ ही घटना के विरोध में जयस संगठन के कार्यकर्ताओं ने थाने पर पहुंचकर जोरदार नारेबाजी की और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *