डेली संवाद, जालंधर। Aaj ka Panchang 22 September 2025: आज 22 सितंबर 2025 की तारीख है, सोमवार (Monday) का दिन है। आज यानी 22 सितंबर को आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। इस तिथि से शारदीय नवरात्र (Shardiya Navratri 2025) की शुरुआत हो रही है। इस शुभ अवधि के दौरान मां दुर्गा के 09 रूपों की पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही व्रत भी किया जाता है।
यह भी पढ़ें: अमेरिका में अवैध आप्रवासियों के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी, ट्रंप ने की बड़ी घोषणा
धार्मिक मान्यता के अनुसार, शारदीय नवरात्र (Shardiya Navratri 2025 Muhurat) व्रत करने से साधक के जीवन में सुख-शांति बनी रहती है और शुभ फल की प्राप्ति होती है। शारदीय नवरात्र के पहले दिन कई योग भी बन रहे हैं। ऐसे में आईए जानते हैं आज का पंचांग (Aaj ka Panchang 22 September 2025) के बारे में।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang 22 September 2025)
- तिथि: शुक्ल प्रतिपदा
- मास पूर्णिमांत: अश्विन
- दिन: सोमवार
- संवत्: 2082
- तिथि: प्रतिपदा रात्रि 02 बजकर 55 मिनट तक
- योग: शुक्ल रात्रि 07 बजकर 59 मिनट तक
- करण: किन्तुघ्न सुबह 02 बजकर 06 मिनट तक
- करण: बव रात्रि 02 बजकर 55 मिनट तक

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
- सूर्योदय: सुबह 06 बजकर 09 मिनट पर
- सूर्यास्त: शाम 06 बजकर 18 मिनट पर
- चंद्रमा का उदय: सुबह 06 बजकर 25 मिनट पर
- चन्द्रास्त: दोपहर 06 बजकर 30 मिनट पर
- सूर्य राशि: कन्या
- चंद्र राशि: कन्या
- पक्ष: शुक्ल
शुभ समय अवधि
अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11 बजकर 49 बजे से दोपहर 12 बजकर 38 मिनट तक
अमृत काल: सुबह 03 बजकर 03 बजे से प्रातः 03 बजकर 52 मिनट तक
अशुभ समय अवधि
राहुकाल: प्रातः 07 बजकर 40 मिनट से 09 बजकर 11 मिनट तक
गुलिकाल: दोपहर 01 बजकर 45 मिनट से 03 बजकर 16 मिनट तक
यमगण्ड: प्रातः 10 बजकर 43 मिनट से दोपहर 12 बजकर 14 मिनट तक







