Airstrike In Pakistan: पाकिस्तानी सेना ने अपने ही देश पर किया एयर स्ट्राइक से हमला, 30 लोगों की मौत और कई घायल

Muskaan Dogra
2 Min Read
Airstrike In Pakistan
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 278 शब्द|📅 22 Sep 2025

डेली संवाद, पाकिस्तान। Airstrike In Pakistan: पाकिस्तान (Pakistan) से इस समय की दुखद खबर सामने आ रही है। खबर है कि पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक से हमला हुआ है जिसमें करीब 30 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हुए है।

30 लोगों की मौत

मिली जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान (Pakistan) के खैबर पख्तूनख्वा राज्य में वहां की सेना ने अपने ही नागरिकों पर एयर स्ट्राइक से हमला कर दिया। इस एअर स्ट्राइक में कम से कम 30 लोगों जान गई है। बताया जा रहा है कि मरने वाले सभी पाकिस्तानी नागरिक थे।

यह भी पढ़ें: अमेरिका में अवैध आप्रवासियों के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी, ट्रंप ने की बड़ी घोषणा

इसके साथ ही इस बमबारी में कई लोग घायल भी हुए है। यह घटना खैबर पख्तूनख्वा के तिराह घाटी क्षेत्र में स्थित मत्रे दारा गांव में घटी। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, पाकिस्तानी वायुसेना ने आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालीबान पाकिस्तान (TTP) के ठिकानों को निशाना बनाने के मकसद से बम गिराए थे।

रात करीब 2 बजे, पाकिस्तान एयरफोर्स के JF-17 लड़ाकू विमानों ने यहां LS-6 गाइडेड बम गिराए। रिपोर्ट्स के अनुसार, लगभग 8 बम गिराए गए, जिससे गांव में भारी तबाही मच गई। इस हमले में करीब 30 लोगों की मौत हो गई है और 20 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। मरने वालों में कई महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *