Heavy Rainfall: भारी बारिश ने मचाई तबाही; 7 लोगों की मौत, सड़कों पर 3 फीट तक पानी, फ्लाइट्स-मेट्रो सेवा प्रभावित, स्कूलों में छुट्टी का ऐलान

Muskaan Dogra
2 Min Read
Heavy Rainfall
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, कोलकाता। Heavy Rainfall: कोलकाता (Kolkata) में इस समय भारी बारिश ने आफत मचाई हुई है। दरअसल पश्चिम बंगाल के कोलकाता और उसके आसपास के इलाकों में रातभर भारी बारिश हुई जिसके चलते बाढ़ आ गई।

7 लोगों की मौत

मिली जानकारी के मुताबिक कोलकाता (Kolkata) और इसके आसपास के इलाकों में रात भर हुई मूसलाधार बारिश ने लोगों के जीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। वहीं अब तक 7 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि करंट लगने से मौते हुई है।

Heavy Rainfall
Heavy Rainfall

यह भी पढ़ें: अमेरिका में अवैध आप्रवासियों के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी, ट्रंप ने की बड़ी घोषणा

बताया जा रहा है कि सड़कों पर दो से तीन फीट तक पानी भर गया है। रेल और मेट्रो सेवाओं में रुकावट और आम गतिविधियां ठप सी हो गई है। इसी के साथ ही कई घरों और रिहायशी इलाकों में पानी घुस गया है जिससे लोगों का जीना मुश्किल हो गया।

Heavy Rainfall
Heavy Rainfall

हावड़ा में भारी बारिश के कारण रेलवे ट्रैक और दुकानें जलमग्न हो गईं। वहीं बारिश से दुर्गा पूजा की तैयारियां भी प्रभावित हुई हैं। कई जगह पंडाल डूब गए तो कई खराब हो गए हैं। इसके साथ ही कोलकाता में कई स्कूलों में भी छुट्टी कर दी गई है।

हवाई सेवा ठप

Heavy Rainfall
Heavy Rainfall

वहीं एयरपोर्ट पर कई फ्लाइट्स घंटों की देरी से चल रहे हैं। एयरपोर्ट के पार्किंग एरिया में पानी भर गया है। एअर इंडिया और इंडिगो ने पैसेंजर्स के लिए एडवाइजरी जारी है। इसके साथ ही सड़कों पर पानी भरने के कारण यात्रियों को एयरपोर्ट पहुंचने में भी दिक्कत आ रही है।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *