Punjab News: जिम और होटल के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, जिम मालिक को लगी चार गोली, हालत नाजुक

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Mohali Firing Gym Owner Injured Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, मोहाली। Punjab News: Mohali Firing Gym Owner Injured News Update: पंजाब में सुबह सुबह बड़ा कांड हो गया है। मोहाली (Mohali) के फेज-2 में गुरुवार सुबह करीब 4:50 बजे एक जिम के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई है,  बदमाशों ने एक व्यक्ति को 5 राउंड गोली मारी, जिससे उसकी हालत नाजुक है।

जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) के मोहाली (Mohali)के फेज-2 में जिम मालिक विक्की पर बाइक सवार बदमाशों ने 5 राउंड फायरिंग की। इसमें विक्की को 4 गोलियां लगी। चारों गोलियां टांगों पर लगी हैं। जिम ट्रेनर उसे बाइक पर इंडस अस्पताल में लेकर पहुंचा।

Punjab Mohali Firing Gym Owner Injured Update
Punjab Mohali Firing Gym Owner Injured Update

गंभीर हालत में चंडीगढ़ रेफर

यहां गंभीर हालत को देखते हुए उसे चंडीगढ़ रेफर किया गया। एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें फायरिंग की आवाज और बाइक पर हमलावर भागते हुए दिख रहे हैं। जानकारी के मुताबिक हमलावरों ने चंडीगढ़ के कजहेड़ी के एक होटल में भी फायरिंग की है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका में अवैध आप्रवासियों के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी, ट्रंप ने की बड़ी घोषणा

सूत्रों के मुताबिक, विक्की जिम के बाहर अपनी बलेनो कार में लेटा हुआ था, तभी बाइक पर आए बदमाशों ने उस पर गोलियां चला दीं। जिम मालिक की टांगों में गोलियां लगी हैं।

पुलिस जांच में जुटी

मौके पर मौजूद मार्केट फेज-2 के चौकीदार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। थाना फेज-1 की पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल, यह पता नहीं चल पाया है कि फायरिंग किसने की।

Punjab Mohali Firing Gym Owner Injured Update
Punjab Mohali Firing Gym Owner Injured Update

प्रत्यक्षदर्शी संदीप सिंह ने बताया कि घटना 4.50 से 5 बजे के बीच की है। हम अपना काम कर रहे थे, तभी आवाजें आईं। लगा कि पटाखे चले हैं, तभी इतने में एक लड़का निकल कर गया। उसने बताया कि गोली चली है। जब आए तो देखा कि घायल यहां लेटा हुआ था। उसकी टांगों से खून बह रहा था। जिम में जो लड़के आए थे, उसे अस्पताल ले गए।

कार को पुलिस ने कब्जे में लिया

मौके पर पहुंचे SI जसवंत सिंह ने कहा कि जो जिम मालिक गंभीर घाय़ल है, उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सीसीटीवी कैमरे चेक कर रहे हैं। अभी पता कर रहे हैं कि कितने लोग थे और कहां से आए। बलेनो कार को कब्जे में ले लिया है।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *