डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: राजभवन में राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों एवं कुलसचिवों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर राज्य सरकार ने स्पष्ट किया कि वह उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सुधार और समग्र विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
स कार्ययोजना बनाने पर बल
राज्यपाल प्रोफेसर अशीम कुमार घोष ने विश्वविद्यालयों से आह्वान किया कि वे आंतरिक संसाधन जुटाने पर विशेष ध्यान दें, पूर्व छात्रों से सक्रिय सहयोग प्राप्त करें तथा उद्योग जगत से कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के तहत सहभागिता सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रभावी और पूर्ण क्रियान्वयन के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने पर बल दिया।
यह भी पढ़ें: अमेरिका में अवैध आप्रवासियों के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी, ट्रंप ने की बड़ी घोषणा
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य के विश्वविद्यालयों को छात्रों को स्टार्टअप से जोड़ने के लिए ठोस पहल करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज का लक्ष्य यह होना चाहिए कि हमारे युवा केवल नौकरी खोजने वाले न रहकर आत्मनिर्भर और उद्यमशील बनें तथा भविष्य में स्वयं रोजगार सृजन करते हुए दूसरों को भी रोजगार प्रदान करें।








