डेली संवाद, चंडीगढ़। Holiday News: देश में इस समय त्यौहारी सीजन चल रहा है जिसके चलते स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टियां आ रही है जिससे बच्चों की मौज लगी हुई है।
छुट्टी का ऐलान
इसी बीच खबर सामने आ रही है कि पंजाब (Punjab) में सरकार ने छुट्टी का ऐलान कर दिया है जिसके चलते स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। सरकार ने दो अक्टूबर को छुट्टी घोषित कर दी है।
यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब सरकार ने दो अक्टूबर यानि गुरुवार को छुट्टी का ऐलान कर दिया है जिसके चलते सभी स्कूल, कॉलेज, सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। बता दे कि दो अक्टूबर को गांधी जयंती और दशहरा मनाई जा रही है जिसके चलते सरकार ने पूरे पंजाब (Punjab) में गजटेड छुट्टी का ऐलान किया है।








