Holiday: अक्टूबर में है कितनी सरकारी छुट्टियां? कब-कब बंद रहेंगे स्कूल-कालेज और दफ्तर, पढ़ें छुट्टियों की लिस्ट

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर/नई दिल्ली। Holiday in October 2025 List: देश में नवरात्रि की धूम है। रामनवमी, दशहरा और फिर दीवाली तक त्यौहार की धूम मची हुई है। ऐसे में अक्टूबर में कई छुट्टियां भी घोषित है। आईए जानते हैं कि अक्टूबर 2025 में सरकारी छुट्टी कब कब है, स्कूलों में कब कब छुट्टी रहेगी। जिससे बच्चों को कोई दिक्कत न आए।

आपको बता दें कि बार दशहरा 2 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन गांधी जयंती (Gandhi Jayanti) भी है। ऐसे में ज्यादातर राज्यों में स्कूलों की छुट्टी 1 और 2 अक्टूबर को रहेगी। कई जगहों पर तो 6 अक्टूबर तक छुट्टी (Holiday) का एलान किया गया है।

Holiday News
Holiday News

राज्यों में छुट्टी की घोषणा

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में 1 और 2 अक्टूबर को दशहरा और गांधी जयंती के उपलक्ष्य में स्कूलों को बंद रखने का एलान किया गया है।

बिहार: बिहार के ज्यादातर जिलों में स्कूल 27 सितंबर से 2 अक्टूबर तक बंद रहेंगे। वहीं कुछ जिलों में छुट्टी को 5 अक्टूबर तक बढ़ा दिया गया है।

दिल्ली: दिल्ली में 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक स्कूलों को बंद रखने की घोषणा की गई है। क्लासेज 3 अक्टूबर से शुरू होंगी।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

झारखंड: झारखंड के सरकारी स्कूल 27 सितंबर से 2 अक्टूबर तक बंद रहेंगे। कई स्कूलों में 5 अक्टूबर तक छुट्टी रहेगी।

ओडिशा: ओडिशा में स्कूलों को 29 सितंबर से 2 अक्टूबर तक बंद रखने का फैसला किया गया है। 3 अक्टूबर को क्लास फिर से शुरू होगी।

पश्चिम बंगाल: दुर्गा पूजा पश्चिम बंगाल का एक प्रमुख त्योहार है। इस कारण यहां 24 सितंबर से ही स्कूलों को बंद कर दिया गया है। यह छुट्टी 6 अक्टूबर तक चलेगी।

तेलंगाना: तेलंगाना में स्कूल 21 सितंबर से ही बंद हैं। अब 3 अक्टूबर को क्लासेज शुरू होगीं।

Holiday News
Holiday News

निजी स्कूलों का शेड्यूल अलग

हालांकि यहां स्पष्ट करना जरूरी है कि प्राइवेट स्कूल अपना अलग शेड्यूल भी बना सकते हैं। ऐसे में आपको अपने बच्चे के स्कूल में छुट्टियों की आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर लेनी चाहिए।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *