Marriage Viral News: 75 साल का दूल्हा और 35 साल की दुल्हन, शादी के अगले दिन ही दूल्हे की मौत, हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Muskaan Dogra
2 Min Read
Jaunpur Marriage Viral News
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जौनपुर। Marriage Viral News: आजकल देश में आए दिन अजीब अजीब घटनाएं हो रही है जिससे लोग हैरान हो जाते है। ऐसा ही एक मामला सामने आ रहा है जिसने सभी चौंका दिया है। मामला है 75 साल के दूल्हे और 35 साल की दुल्हन का।

शादी के 12 घंटे बाद ही बुजुर्ग की मौत

दरअसल उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के जौनपुर (Jaunpur) से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां 75 साल के बुजुर्ग ने 35 साल की महिला से मंदिर में शादी की लेकिन शादी के 12 घंटे बाद ही बुजुर्ग की मौत हो गई। पत्नी का कहना है कि रात तक पति एकदम सही थे। सुबह अचानक उसकी गर्दन झुक गई।

Jaunpur Marriage
Jaunpur Marriage

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

मामला जौनपुर के गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के कुछमछ गांव का बताया जा रहा है। जानकारी मुताबिक सगरू राम (75) ने मनभारती (35) के साथ शादी की थी। दोनों ने मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। दोनों ने पंडितजी का आशीर्वाद लिया और घर लौट आए।

शादी को कोर्ट में भी रजिस्टर करा दिया

इसके बाद शादी को कोर्ट में भी रजिस्टर करा दिया। रात में पत्नी और उसके 3 बच्चों को लेकर सगरू राम अपने गांव पहुंचा। गांव पहुंचने पर देर रात तक पति-पत्नी आपस में बात करते रहे। इसके बाद पत्नी बेटी को लेकर अंदर सोने चली गई। जबकि, सगरू राम 2 बेटों के साथ बाहर ही सो गए।

मृतक की पत्नी
मृतक की पत्नी

सुबह चारपाई पर उनका शव मिला। उनकी गर्दन टेढ़ी हो गई थी। वहीँ घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं रिपोर्ट में मौत का कारण सदमा/कोमा बताया गया है। बताया जा रहा है कि संगरू राम की पत्नी का निधन हो गया था और उनके कोई संतान नहीं है।



















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *