Colorful Dessert: रंग-बिरंगी मिठाई खाने वाले सावधान, हो सकता है कैंसर, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की चेतावनी

Muskaan Dogra
3 Min Read
Colorful Dessert
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, गोरखपुर। Colorful Dessert: अगर आप भी रंग बिरंगी मिठाई खाने के शौकीन है तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। इसलिए आपको एक बार ये खबर जरूर पढ़ लेनी चाहिए नहीं तो आप मुश्किलों में पड़ सकता है।

अक्टूबर त्यौहारों का महीना

दरअसल अक्टूबर का महीना त्यौहारों का है पहले दशहरा फिर करवा चौथ और उसके बाद दीपावली (Diwali) और छठ तक मिठाईयों की डिमांड बढ़ जाती है। इन दिनों लोग मिठाई का अधिकतर सेवन करते है बच्चों से लेकर बुजुर्ग इसका सेवन करते है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

इसके चलते बाजारों में रंग बिरंगी मिठाईयां बनानी शुरू हो जाती है जो देखने में लोगों को काफी आकर्षित करती है लेकिन सेहत के लिए उतनी ही नुकसानदायक होती है। अगर आप भी रंग बिरंगी मिठाईयां खाते है तो आपको बंद करना पड़ेगा।

रंग स्वास्थ्य के लिए हानिकारक

बता दे कि लोगों को ललचाने और ज्यादा बिक्री के लिए चीनी से बनी इन मिठाइयों में अखाद्य रंगों का इस्तेमाल शुरू कर दिया गया है। यह रंग स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक होते हैं। इसी को लेकर अब स्वास्थ्य विभाग ने भी चेतावनी जारी की है।

Colorful Dessert
Colorful Dessert

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग रंग से बनी मिठाइयों के इस्तेमाल से बचने की सलाह दे रहा हैं। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने कुछ शर्तों के साथ खाद्य रंगों के इस्तेमाल की अनुमति दी है लेकिन यह रंग महंगे होते हैं। इस कारण ज्यादातर कारोबारी अखाद्य रंगों का इस्तेमाल करते हैं।

कैंसर का कारण बनते रंग

वह इन रंगों को औने-पौने दाम में खरीदकर मिठाई में मिलाते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि अखाद्य रंग पेट में जाने के बाद बाहर नहीं निकल पाते हैं। यह रंग आंत में इकट्ठा होकर कैंसर का कारण बन सकते हैं। साथ ही लिवर को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं।

Colorful Dessert
Colorful Dessert

रंग खाने वाली चीज नहीं होती है। रंगीन मिठाई से सभी को परहेज करना चाहिए। अखाद्य रंग शरीर में इकट्ठा होकर रोगों का कारण बनते हैं। मिठाई का रंग गाढ़ा है तो यह और भी खतरनाक है। नागरिक अपने स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने के लिए अच्छे खाद्य पदार्थों का ही सेवन करें। कोई खाद्य पदार्थ देखने में अच्छा लग रहा है तो यह जरूरी नहीं है वह खाने योग्य भी हो। चीनी से बनी मिठाई के नमूने लिए जाएंगे। – डा. सुधीर कुमार सिंह, सहायक आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *