Holiday News: आज सरकारी छुट्टी या नहीं? क्या बैंक भी बंद हैं? जाने RBI की गाइडलाइन

Daily Samvad
4 Min Read
Holiday
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर/चंडीगढ़। Holiday News: Bank Holiday Today – बैंकों में छुट्टी को लेकर अक्सर लोग पूछते रहते हैं। क्या शनिवार को बैंक बंद या फिर खुला? दरअसल कई राज्यों शनिवार को बैंकों में छुट्टी रहती है। तो कई राज्यों में महीने के आखिरी शनिवार को बैंक में छुट्टी की जाती है। ऐसे में लोग शनिवार को बैंक की छुट्टी को लेकर थोड़ा कंफ्यूज रहते हैं।

आज 4 अक्टूबर को भी शनिवार का दिन है। आरबीआई के नियम के अनुसार महीने के कुछ शनिवार बैंकों की छुट्टी (Bank Holiday Today) होती है। अगर आप शनिवार के दिन यानी आज बैंक जाने का प्लान बना रहे हैं, तो इससे पहले नीचे दी गई बैंक हॉलिडे लिस्ट (Bank Holiday List 2025) जरूर चेक कर लें।

Bank Holidays
Bank Holidays

आज बैंकों की छुट्टी है नहीं ?

महीने के कुछ शनिवार बैंक बंद (Holiday) रहते हैं। इसलिए अक्सर ग्राहकों को ये उलझन रहती है कि इस शनिवार बैंक बंद है या नहीं (Is Today Bank Holiday)। अगर आप भी बैंक जाने का प्लान बना रहे हैं तो आर्टिकल में दी गई हॉलिडे लिस्ट (Bank Holiday List) जरूर चेक कर लें। साथ ही हम जानेंगे कि आज बैंकों की छुट्टी है नहीं ?

Today Bank Holiday: क्या आज बैंक बंद रहेंगे?

आज 4 अक्टूबर को शनिवार का दिन है। लेकिन आज महीने का पहला शनिवार है, इसलिए आज के दिन सभी प्राइवेट और सरकारी बैंक खुले रहेंगे। आरबीआई का नियम कहता है कि महीने के दूसरे और चौथे शनिवार बैंक बंद रहते हैं।

Holiday News
Holiday News

Bank Holiday October 2025: कब-कब होंगे बैंक बंद?

  • 4 अक्टूबर- दुर्गा पूजा की वजह से सिक्किम में सभी बैंक बंद रहेंगे।
  • 6 अक्टूबर- इस दिन त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में लक्ष्मी पूजा का उत्सव मनाया जाएगा। इसकी वजह से यहां बैंक बंद रहेंगे।
  • 7 अक्टूबर- महर्षि वाल्मीकि जयंती के कारण कर्नाटक, चंडीगढ़, ओडिशा और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहने वाले हैं।
  • 10 अक्टूबर- इस दिन करवा चौथ का उत्सव मनाया जाएगा। इसके कारण हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहने वाले हैं।
  • 18 अक्टूबर- काटी बिह के कारण असम में सभी प्राइवेट और सरकारी बैंक बंद रहने वाले हैं।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

  • 20 अक्टूबर- इस दिन देशभर में सबसे बड़ा त्योहार दिवाली मनाया जाएगा। इसके कारण लगभग सभी राज्यों के बैंक क्लोज रहेंगे।
  • 21 अक्टूबर- इस दिन गोवर्धन पूजा उत्सव मनाया जाएगा। जिसके कारण लगभग सभी राज्यों के बैंक बंद रहने वाले हैं।
  • 27 अक्टूबर- इस दिन देशभर में छठ पूजा का उत्सव मनाया जा रहा है। पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में बैंक बंद रहने वाले हैं।
  • 28 अक्टूबर- इस दिन भी छठपूजा के कारण बिहार और झारखंड में बैंक बंद रहेंगे।

बैंक क्लोज होने पर कैसे निपटाएं काम?

आज भी कई जरूरी काम के लिए हमें बैंक जाने की जरूरत होती है। लेकिन बैंक से जुड़े कुछ ऐसे काम भी है, जो घर बैठे ऑनलाइन आसानी से हो जाते हैं। आज आप बिना चेक दिए, किसी भी व्यक्ति को 1 लाख रुपये तक ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं।

आज हम चंद मिनटों में किसी भी व्यक्ति को कहीं से भी पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। इसके अलावा बैंक से जुड़ी कई सर्विस उनकी वेबसाइट से ले सकते हैं। कैश के लिए आप घर के पास मौजूद एटीएम मशीन का उपयोग कर सकते हैं। मेट्रो शहरों में 3 ट्रांजैक्शन तक मुफ्त है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *