Rajinder Gupta: अरविंद केजरीवाल नहीं, बल्कि पंजाब का सबसे अमीर उद्योगपति होगा AAP का राज्यसभा सदस्य प्रत्याशी

Daily Samvad
4 Min Read
Rajinder Gupta Trident
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Rajinder Gupta Resignation Accepted Punjab Government Rajya Sabha Aam Admi Party: पंजाब से बड़ी खबर सामने आ रही है। पंजाब के बड़े उद्योगपति राज्यसभा के लिए आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी होंगे। क्योंकि AAP के मुख्य संरक्षक अरविंद केजरीवाल राज्यसभा नहीं जाएंगे। लुधियाना के संजीव अरोड़ा द्वारा राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि अरविंद केजरीवाल राज्यसभा जा सकते हैं, लेकिन अब इन चर्चाओं पर विराम लग गया है।

पंजाब (Punjab) से सबसे बड़े उद्योगपति और Trident Group के मालिक राजेंद्र गुप्ता राज्यसभा के लिए AAP के कैंडिडेट होंगे। आम आदमी पार्टी की सरकार ने 2022 में गुप्ता को पंजाब प्लानिंग बोर्ड में शामिल किया था। राजेंद्र गुप्ता ने वहां से इस्तीफ़ा दे दिया है। अब उनको संजीव अरोड़ा के लुधियाना उपचुनाव जीतने से खाली हुई सीट पर राज्यसभा भेजा जाएगा।

Rajinder Gupta Trident
Rajinder Gupta Trident

राजेंद्र गुप्ता ने दिया इस्तीफा

यही नहीं, राजेंद्र गुप्ता ने पंजाब आर्थिक नीति एवं योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष और काली माता मंदिर पटियाला की एडवाइजरी मैनेजिंग कमेटी के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया है। आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने उनका इस्तीफा मंजूर भी कर लिया है।

आपको बता दें कि यह सीट कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के लुधियाना वेस्ट सीट से विधायक चुने जाने के बाद खाली हो गई थी। संजीव अरोड़ा ने राज्यसभा पद छोड़ने के बाद लुधियाना वेस्ट से चुनाव लड़ा था। लुधियाना वेस्ट की सीट विधायक गुरप्रीत गोगी के देहांत के बाद खाली हुई थी। इसके बाद इस सीट पर उपचुनाव करवाया गया था।

Rajinder Gupta Trident Group Punjab
Rajinder Gupta Trident Group Punjab

अकाली से भाजपा और अब आप

पहले चर्चा थी कि अरविंद केजरीवाल खुद राज्य सभा जाएंगे। इसके बाद मनीष सिसोदिया का नाम आया। हालांकि पंजाब की राज्यसभा सीट पर दिल्ली वालों के राज्य सभा जाने का मुद्दा विपक्षी पार्टियों ने उठाया तो तब ट्राइडेंट के मालिक राजिंदर गुप्ता का नाम चर्चा में आया।

राजेंद्र गुप्ता को इसी साल जून महीने में पंजाब आर्थिक नीति एवं योजना बोर्ड का उपाध्यक्ष लगाया गया था और उनके पास कैबिनेट रैंक था। उन्होंने राजनीति की शुरुआत शिरोमणि अकाली दल से शुरू की थी। वह शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी की सरकार के दौरान भी कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं।

 

Rajinder Gupta: अरविंद केजरीवाल नहीं, बल्कि पंजाब का सबसे अमीर उद्योगपति होगा AAP का राज्यसभा सदस्य प्रत्याशी

पंजाब के सबसे अमीर उद्योगपति

राजिंदर गुप्ता पंजाब के सबसे अमीर उद्योगपतियों में से एक हैं। ट्राइडेंट ग्रुप की ओर से बनाए जाने वाले उत्पाद आज देश के अलावा विदेश में भी जा रहे हैं। ट्राइडेंट ग्रुप की यूनिट लुधियाना, बरनाला, धौला में स्थित हैं। लुधियाना में कंपनी का कॉर्पोरेट ऑफिस है, जबकि बरनाला, धौला और मध्य प्रदेश के बुदनी, भोपाल में कंपनी द्वारा उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं। कंपनी की चंडीगढ़, दिल्ली, यूपी, राजस्थान समेत विदेश में शाखाएं हैं।

5 हजार करोड़ का टर्नओवर

ट्राइडेंट कंपनी का सालाना टर्नओवर 5 हजार करोड़ रुपए से भी ऊपर का है। राजिंदर गुप्ता को पंजाब का धीरूभाई अंबानी भी कहा जाता है। कंपनी टॉवेल, बेडशीट और कॉटन पेपर बनाती है। ट्राइडेंट में तैयार हो रहे उत्पाद आज देश के अलावा विदेश में एक्सपोर्ट हो रहे हैं। हाल ही में USA में भी कंपनी ने अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई थी, जहां विदेशी ग्राहकों ने उत्पादों की सराहना की थी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *