Rajinder Gupta: ट्राइडेंट ग्रुप के मालिक राजेंद्र गुप्ता बने AAP के राज्यसभा कैंडिडेट, पंजाब के सबसे अमीर उद्योगपति है गुप्ता

Daily Samvad
4 Min Read
Rajinder Gupta Trident Group Punjab

डेली संवाद, चंडीगढ़। Rajinder Gupta Trident Group Rajya Sabha Candidate Aam Admi Party Punjab: पंजाब से बड़ी खबर सामने आ रही है। पंजाब के सबसे अमीर उद्योगपति और ट्राइडेंट ग्रुप के मालिक राजेंद्र गुप्ता को आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा का प्रत्याशी घोषित किया है।

ट्राइडेंट ग्रुप (Trident Group) के मालिक राजेंद्र गुप्ता (Rajinder Gupta) ने कल ही दो पदों से इस्तीफा दिया था, जिसे पंजाब सरकार ने स्वीकार कर लिया था। तभी कहा जा रहा था कि राजेंद्र गुप्ता आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य के प्रत्याशी होंगे। आम आदमी पार्टी ने आज राजेंद्र गुप्ता को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है।

केजरीवाल ने नहीं लड़ेंगे चुनाव

लुधियाना के उद्योगपति संजीव अरोड़ा द्वारा राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद ये पद खाली हुआ। तब चर्चा शुरू हो गई थी कि आम आदमी पार्टी के मुख्य संरक्षक अरविंद केजरीवाल राज्यसभा जा सकते हैं, लेकिन अब इन चर्चाओं पर विराम लग गया है।

राजेंद्र गुप्ता ने दिया इस्तीफा

ट्राइडेंट ग्रुप के मालिक राजेंद्र गुप्ता ने पंजाब आर्थिक नीति एवं योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष और काली माता मंदिर पटियाला की एडवाइजरी मैनेजिंग कमेटी के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया था। आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने उनका इस्तीफा मंजूर भी कर लिया है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

आपको बता दें कि यह सीट कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के लुधियाना वेस्ट सीट से विधायक चुने जाने के बाद खाली हो गई थी। संजीव अरोड़ा ने राज्यसभा पद छोड़ने के बाद लुधियाना वेस्ट से चुनाव लड़ा था। लुधियाना वेस्ट की सीट विधायक गुरप्रीत गोगी के देहांत के बाद खाली हुई थी। इसके बाद इस सीट पर उपचुनाव करवाया गया था।

Rajinder Gupta Trident
Rajinder Gupta Trident

अकाली से भाजपा और अब आप

पहले चर्चा थी कि अरविंद केजरीवाल खुद राज्य सभा जाएंगे। इसके बाद मनीष सिसोदिया का नाम आया। हालांकि पंजाब की राज्यसभा सीट पर दिल्ली वालों के राज्य सभा जाने का मुद्दा विपक्षी पार्टियों ने उठाया तो तब ट्राइडेंट के मालिक राजिंदर गुप्ता का नाम चर्चा में आया।

राजेंद्र गुप्ता को इसी साल जून महीने में पंजाब आर्थिक नीति एवं योजना बोर्ड का उपाध्यक्ष लगाया गया था और उनके पास कैबिनेट रैंक था। उन्होंने राजनीति की शुरुआत शिरोमणि अकाली दल से शुरू की थी। वह शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी की सरकार के दौरान भी कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं।

Rajinder Gupta Trident
Rajinder Gupta Trident

पंजाब के सबसे अमीर उद्योगपति

राजिंदर गुप्ता पंजाब के सबसे अमीर उद्योगपतियों में से एक हैं। ट्राइडेंट ग्रुप की ओर से बनाए जाने वाले उत्पाद आज देश के अलावा विदेश में भी जा रहे हैं। ट्राइडेंट ग्रुप की यूनिट लुधियाना, बरनाला, धौला में स्थित हैं। लुधियाना में कंपनी का कॉर्पोरेट ऑफिस है, जबकि बरनाला, धौला और मध्य प्रदेश के बुदनी, भोपाल में कंपनी द्वारा उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं। कंपनी की चंडीगढ़, दिल्ली, यूपी, राजस्थान समेत विदेश में शाखाएं हैं।

5 हजार करोड़ का टर्नओवर

ट्राइडेंट कंपनी का सालाना टर्नओवर 5 हजार करोड़ रुपए से भी ऊपर का है। राजिंदर गुप्ता को पंजाब का धीरूभाई अंबानी भी कहा जाता है। कंपनी टॉवेल, बेडशीट और कॉटन पेपर बनाती है। ट्राइडेंट में तैयार हो रहे उत्पाद आज देश के अलावा विदेश में एक्सपोर्ट हो रहे हैं। हाल ही में USA में भी कंपनी ने अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई थी, जहां विदेशी ग्राहकों ने उत्पादों की सराहना की थी।















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *