Parrot: लापता तोते की शहर में लगाया पोस्टर, तलाशने वाले को 5000 रुपए इनाम देने का ऐलान

Daily Samvad
4 Min Read
Parrot Kittu Goes Missing In Meerut
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, मेरठ। Parrot Kittu Goes Missing In Meerut News Update: मिट्‌ठू ‘किट्टू’ गायब हो गया है। 10 दिन पहले उड़कर लापता हुए तोते का अब तक सुराग नहीं लग सका है। जिससे उसका मालिक अरश्द उसकी तलाश में परेशान है। हाल यह है कि अरशद और उसके परिवार के 52 लोग शहर भर तोते की तलाश कर रहे हैं। कहीं कोई सुराग नहीं मिलने पर तोता की तस्वीर का पोस्टर चिपका रहे हैं।

अरशद ने अपने पालतू तोते (Parrot) को तलाश कर लाने वाले को 5 हजार रुपये नगद इनाम देने का ऐलान भी किया है। अरशद ने बतायाकि 3 साल पहले यह तोता उनके आंगन में आया था, तब वह उड़ना नहीं जानता था। परिवार ने उसे पाला और वह अब उनका अभिन्न सदस्य बन गया। किट्टू’ परिवार के साथ डाइनिंग टेबल पर खाना खाता था और उसे कभी पिंजरे में बंद नहीं किया गया।

Parrot Kittu Goes Missing In Meerut
Parrot Kittu Goes Missing In Meerut

वर्कशाप से किट्टू गायब

मेरठ (Meerut) के शाहपीर गेट क्षेत्र में अरशद अपने परिवार के साथ रहते हैं। ऑटो गैरेज का काम करने वाले अरशद ने 3 साल पहले एक तोता पाला था। अरशद बताते हैं कि तीन साल पहले यह तोता खुद ही उनके आंगन में आ गया था। तब वह उड़ना नहीं जानता था। तभी से उसे अपने परिवार का सदस्य बना लिया। उसका नाम दिया किट्‌टू। देखते ही देखते वह परिवार में सभी से घुलमिल गया। बच्चों ने भी उसकी खूब देखभाल की।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

अरशद बताते हैं कि 10 दिन पहले वह अपने वर्कशॉप में कुर्सी पर बैठे हुए थे। किट्‌टू भी पास ही में बैठा था। वह उसके साथ खेल रहे थे। इसी बीच वह बाहर की तरफ उड़ा। पहलवान होटल की तरफ गया। फिर ओर उड़ गया। वह समझे थोड़ी देर में आ जाएगा। लेकिन नहीं आया। परिवार के सदस्य, विशेषकर बच्चे, तोते के लापता होने से काफी परेशान हैं।

कभी पिंजरे में बंद नहीं किया

अरशद कहते हैं कि परिवार में सभी ने किट्‌टू को बच्चे की तरह पाला। वह पिंजरे में नहीं रहता था। बच्चों के साथ ही रहता और खेलता था। वह परिवार के साथ ही डाइनिंग टेबल पर खाना खाता था। रात में सोने के लिए पिंजरे में जाता था। सुबह होते ही खुद ही पिंजरे से बाहर आ जाता था। किट्‌टू को कभी भी कैद में नहीं रखा। वह उसे लेकर बाहर घूमने जाते थे। अक्सर सिर्फ उसी को घुमाने के लिए बाहर निकलते थे।

Parrot Kittu Goes Missing In Meerut
Parrot Kittu Goes Missing In Meerut

तलाश में जुटा पूरा परिवार

अरशद बताते हैं कि उनके परिवार में कुल 52 सदस्य हैं। सभी लोग ‘किट्टू’ के लापता होने से चिंतित हैं। उन्होंने तोते को खोजकर लाने वाले को 5,000 रुपए का इनाम देने की घोषणा की है। ‘किट्टू’ के गायब होने का मामला शाहपीर इलाके में भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

अरशद ने अब शहर में जगह-जगह पोस्टर चिपकाया है। अपने लापता तोता की तस्वीर भी पोस्टर में छपवाई है। अपना मोबाइल नंबर भी लिखवाया है। इसमें उन्हें कहा है कि तोता का पता बताने वाले को 5 हजार रुपये का इनाम देंगे। तोते की खोजने की यह खबर चर्चा में है।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *