Pitabash Panda: भाजपा नेता की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत का माहौल

Muskaan Dogra
2 Min Read
Firing
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, ओडिशा। Pitabash Panda: इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि अज्ञात हमलावरों ने भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है।

भाजपा नेता पर चली ताबड़तोड़ गोलियां

मिली जानकारी के ओडिशा (Odisha) के बरहम शहर में भाजपा नेता और राज्य वकील परिषद के सदस्य पितबास पंडा (Pitabash Panda) को बाइक सवार आरोपियों ने गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

बताया जा रहा है कि पितबास पंडा अपने घर के पास थे, तभी दो अज्ञात हमलावर बाइक पर आए और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी और बाद में वहां से फरार हो गए। इस दौरान पितबास की छाती में गोली लगी और वह नीचे गिर गए।

Pitabash Panda Shot Dead
Pitabash Panda Shot Dead

पुलिस ने शुरू की जांच

वहीं तभी आस पास मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृतक घोषित कर दिया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है और मामले की जांच करनी शरू कर दी है।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *