Youth Festival: रूस में वर्ल्ड यूथ फेस्टिवल- भारतीय दल ने विभिन्न देशों के साथ किया हर क्षेत्र में जानकारी का आदान प्रदान

Daily Samvad
7 Min Read
वर्ल्ड यूथ फेस्टिवल डायरैक्टोरेट के डिप्टी डायरैक्टर जनरल के साथ भेंट करते हुए भारतीय दल के टीम लीडर अनुज, अशोक शर्मा आदि।
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, निजनी नोवगोरोड/जालंधर। Youth Festival: रूस के ऐतिहासिक शहर निजनी नोवगोरोड (Nizhny Novgorod) में पांच दिवसीय वर्ल्ड यूथ फेस्टिवल शानदार ढंग से संपन्न हो गया। इसमें भारत से 36 सदस्यीय दल ने हिस्सा लिया और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुआ। इस दौरान ओपनिंग और क्लोजिंग सेरेमनी पर शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

इस यूथ फेस्टिवल का उद्देश्य सभी देशों का आपस में मिलकर स्वास्थ्य, शिक्षा, चिकित्सा, पर्यावरण, इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी, ए आई, (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस), फेक न्यूज, पर्यावरण, विश्व शांति कलाऔर संस्कृति का आदान प्रदान करना और विभिन्न सामाजिक मुद्दों और समस्याओं पर चर्चा करना और उनके समाधान के लिए काम करना था।

ब्रिक्स देशों की बैठक में चर्चा करते हुए रशिया से डेनिस, ब्राज़ील से मारिया, भारत से अनुज,  चीन से ली विंसेंट, दक्षिण अफ़्रीका से सिंधीसावा क्वीन और अशोक शर्मा ।
ब्रिक्स देशों की बैठक में चर्चा करते हुए रशिया से डेनिस, ब्राज़ील से मारिया, भारत से अनुज, चीन से ली विंसेंट, दक्षिण अफ़्रीका से सिंधीसावा क्वीन और अशोक शर्मा ।

भारतीय दल का मार्गदर्शन

भारतीय दल से भारतीय प्रतिनिधि मंडल में अनुज फलस्वाल, जयदीप सखिया, आशीष भोपाल, दीप, मनहर मल्होत्रा, पूनम यादव, श्वेता पाल, कृतिका, प्राची, वितिका, रोमित राज, दीपांशु, केवल, ओयोन चिल ओझा, अशोक शर्मा, दीप पारिख, केवल, अक्षय, आयुष आदि मौजूद थे। भारतीय दल का मार्गदर्शन भारत की नेशनल प्रिपेरटॉरी कमेटी के चेयरमैन वरुण कश्यप, सेक्रेटरी उदय सूद ने किया।

भारतीय दल में रशिया के प्रति विशेष उत्सह देखा गया। इसका विशेष कारण यउ रहा कि रशिया के भारत के साथ न केवल मित्रता पूर्ण संबंध हैं बल्कि हमारी संस्कृति, परंपराएं, इतिहास भी लगभग एक जैसा है। भारतीय दल ने विभिन्न देशों के साथ हर क्षेत्र में जानकारी का आदान प्रदान किया।

भारत और अन्य देशों से पहुंचे कई देशों को निजनी नोवगोरोड (Nizhny Novgorod) के वीरता पूर्ण इतिहास को जानने का अवसर मिला। वहाँ के लोगों ने कैसे निजनी बार बार तबाह होने के बाद बार बार बसाया। इस बार निजनी जैसे ऐतिहासिक शहर में जाकर न केवल उस शहर के इतिहास और उसकी वीर गाथाओं के बारे में लोगों को जानने का अवसर प्राप्त हुआ बल्कि वर्ल्ड यूथ फेस्टिवल में भी बहुत कुछ देखने और सीखने का मौका मिला।

 रूस की मीडिया कोऑर्डिनेटर आलिया को मां सरस्वती की प्रतिमा भेंट करते हुए इंदौर की पूनम यादव और दिल्ली की श्वेता पॉल।
रूस की मीडिया कोऑर्डिनेटर आलिया को मां सरस्वती की प्रतिमा भेंट करते हुए इंदौर की पूनम यादव और दिल्ली की श्वेता पॉल।

भारतीय संस्कृति की झलक

वर्ल्ड यूथ फेस्टिवल में भारतीय दल के प्रत्येक सदस्य को काफी कुछ सीखने का और जानने का मौका मिला। भारतीय दल को वहां जाकर अपनापन महसूस हुआ। रशिया में लोगों को मिल कर ऐसा लगता था जैसे वे रूसी नहीं भारतीय ही हैं क्योंकि भारतीय और रशियन लोगों का स्वभाव लगभग एक जैसा है। मेहमानों का स्वागत करना, उनका ख्याल रखना, उनकी मदद करना। यही संस्कृति भारत में है और यही संस्कृति वहां भी मिलती है।

इसीलिए वहां पर भारतीयों को हमेशा एक अपनापन महसूस होता है। सभी भारतीयों का मानना था उन्हें जब भी मौका मिलेगा वे वहां जाना चाहेंगे ताकि रशिया के बारे में ज्यादा से ज्यादा जान सकें। रूस में एक दो नहीं बल्कि कई ऐसे लोग मिले जो हिंदी के न केवल शब्दों को जानते थे बल्कि हिन्दू धर्म के बारे में भी जानते थे।

वे नमस्ते कहते हैं। वहां के लोग हमारे भगवान श्री राम को, श्री कृष्ण को, हमारी धार्मिक कथाओं को जानते हैं। महाभारत, रामायण, गीता के बारे में भी जानते हैं। इससे स्पष्ट होता है कि दोनों देश मिलकर धर्म संस्कृति कला शिक्षा को और भी आगे बढ़ा सकते हैं। भारतीय लोग वहां कई लोगों से मिले जिनके लिए जय श्री राम, नमस्ते कहना तो आम सी बात थी।

वर्ल्ड यूथ फेस्टिवल में पहुंचे भारतीय दल के सदस्य विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों के साथ।
वर्ल्ड यूथ फेस्टिवल में पहुंचे भारतीय दल के सदस्य विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों के साथ।

प्रतिनिधियों से मिलने का अवसर

ऐसा लगता नहीं था कि भारतीय दल किसी और देश में हैं। जब आपको किसी देश में जाकर ऐसा अपनापन मिले तो आपका बार-बार वहां पर जाने का मन करेगा। वहां न केवल आम लोग इस तरह प्यार से मिलते थे बल्कि बड़े-बड़े अधिकारी भी बहुत स्नेह से मिलते थे। उनमें भी बहुत विन्रमता थी।

भारतीय दल कोब्रिक्स देशों के प्रतिनिधियों से मिलने का अवसर मिला। उनके साथ लंबी बातचीत हुई । साउथ अफ्रीका के प्रतिनिधि मंडल से बातचीत की। ईरान, श्रीलंका, तंजानिया, घाना सहित कई देशों के प्रतिनिधियों से बातचीत की। हर किसी की अपनी अपनी समस्याएं हैं और सभी भारत के साथ मिलकर एक्सचेंज कार्यक्रम करना चाहते हैं। वर्ल्ड यूथ फेस्टिवल बहुत ही शानदार रहा।

 वर्ल्ड यूथ फेस्टिवल में रंगारंग कार्यक्रम की झलकिया।
वर्ल्ड यूथ फेस्टिवल में रंगारंग कार्यक्रम की झलकिया।

शिक्षा स्वास्थ्य संस्कृति कला व्यापार

खास बात यह है कि रूस के लोग भारत की फिल्मों के बारे में, भारत के नेताओं के बारे में , भारतीय कलाकारों के बारे में, खिलाड़ियों के बारे में भी बहुत अच्छे से जानते हैं। जैसे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, अक्षय कुमार, मिथुन चक्रवर्ती, राज कपूर के बारे में भी जानते हैं उनकी फिल्मों के बारे में भी जानते हैं।

ऐसा लगता है जैसे रूस के लोग भारत के बारे में बहुत जानते हैं । जिमी जिमी अजा आजा गाना तो बहुत ही पॉपुलर है। वह तो जैसे रशिया में भारत का राष्ट्रीय फिल्मी सॉन्ग है। भारत और रूस के संबंधों को और मजबूत करने के लिए ऐसे कार्यक्रम निरंतर होते रहना बहुत ही आवश्यक है ताकि दोनों देशों के बीच शिक्षा स्वास्थ्य संस्कृति कला व्यापार व अन्य क्षेत्रों में आदान-प्रदान बढ़ता रहे।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *