Jalandhar News: सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स में मनाया गया ‘करवा चौथ’

Daily Samvad
2 Min Read
Karwa Chauth celebrated by St. Soldier Group
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन द्वारा करवा चौथ (Karwa Chauth) का त्योहार बड़ी धूम धाम से मनाया गया। जिसका आयोजन सेंट सोल्जर डिवाईन पब्लिक स्कूल, मास्टर गुर्बन्ता सिंह मार्ग, कपूरथला रोड़ के ऑडिटोरियम में किया गया।

Karwa Chauth celebrated by St. Soldier Group
Karwa Chauth celebrated by St. Soldier Group

अध्यापिकायों ने सज दज्ज कर बढ़ाई कार्यक्रम की शोभा

इस खास मौके पर ग्रुप की विभिन्न शाखाओं से स्टाफ मेंबर्स पहुँचे। जिनका स्वागत स्कूल प्रिंसिपल दिवप्रीत कौर एवं समूह स्टाफ सदस्यों द्वारा किया गया। अध्यापिकायों द्वारा विभिन्न प्रकार का प्रदर्शन किया गया जिसमें डांस, सिंगिंग, आदि शामिल थे।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

इस कार्यक्रम पर मोडेलिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के ख़िताब बांटे गए, जैसे मिस करवाचौथ, फर्स्ट रनरअप, सेकंड रनरअप, बेस्ट हेयर डू, बेस्ट पोशाक आदि शामिल थे।

अध्यापिकायों को ढेर सारी शुभकामनाएं दी

जिसमें मिस करवाचौथ मिस. प्रियंका, फर्स्ट रनरअप मिस. मनप्रीत, सेकंड रनरअप मिस. वंदना, बेस्ट हेयर डू मिस. पूजा, बेस्ट पोशाक का ख़िताब मिस. कन्नू को मिला। इस मौके ग्रुप वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने सभी सुहागन अध्यापिकायों को इस दिन की ढेर सारी शुभकामनाएं दी।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *