Samsung Galaxy S22: Samsung यूजर्स के लिए अच्छी खबर, इन पुराने स्मार्टफोन्स को मिलेगा लेटेस्ट अपडेट; मिलेंगे कई नए फीचर्स

Daily Samvad
4 Min Read
Samsung Galaxy S22

डेली संवाद, नई दिल्ली। Samsung Galaxy S22: Samsung यूजर्स के लिए अच्छी खबर है। दरअसल,  Samsung Galaxy S22 सीरीज ने यूरोप में कंपनी का One UI 8 अपडेट रिसीव करना शुरू कर दिया है। नया फर्मवेयर Android 16 पर बेस्ड है और Samsung Galaxy S22, Galaxy S22+, और Galaxy S22 Ultra में कई नए फीचर्स और रीडिजाइन एलिमेंट्स लेकर आया है। ये अपडेट कुछ हफ्तों बाद आया है जब Galaxy S24 FE के लिए यह साउथ कोरिया में जारी किया गया था। हालांकि, सबसे पहले One UI 8 फर्मवेयर Galaxy S25 सीरीज फोन को सितंबर में मिला था।

भारतीय वेरिएंट्स को ये अपडेट कब मिलेगा?

X (पहले Twitter) पर टिप्स्टर तरुण वत्स ने एक स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए बताया कि Samsung Galaxy S22, Galaxy S22+, और Galaxy S22 Ultra को यूरोप में Android 16 बेस्ड One UI 8 का स्टेबल वर्जन मिलना शुरू हो गया है। पोस्ट के मुताबिक, OneUI 8 अपडेट बिल्ड नंबर S908BXXUIGYI7, S908BOXMIGYI7 और S908BXXUIGYI7 के साथ आता है। फिलहाल ये साफ नहीं है कि Galaxy S22 सीरीज के भारतीय वेरिएंट्स को ये अपडेट कब मिलेगा।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

इसका मतलब है कि यूरोप में Galaxy S22 सीरीज यूजर्स अब Android 16 अपडेट डाउनलोड करने के बाद Samsung के नए सॉफ्टवेयर फीचर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस अपडेट में Now Brief फीचर शामिल नहीं है, जो Galaxy S24 FE और Galaxy S25 सीरीज के लिए रोलआउट किया गया था।

डिजाइन पूरी तरह बदला गया

One UI 8 अपडेट कई नए फीचर्स और रीडिजाइन एलिमेंट्स लेकर आया है। अपडेट के बाद Galaxy S22 यूजर्स My Files, Quick Share और Reminders जैसे ऐप्स के नए आइकॉन देख पाएंगे। साथ ही Settings मेनू का डिजाइन भी पूरी तरह बदला गया है।

इसमें Alarms, Calendar और Samsung Health ऐप्स के लिए भी बेहतर यूजर इंटरफेस जोड़ा गया है। Android 16 पर बेस्ड One UI 8 में अब Live Updates फीचर का सपोर्ट भी है, जिससे यूजर्स रियल टाइम में मौसम, चल रही एक्टिविटीज और खेलों के स्कोर देख सकते हैं।

Mobile Phone Ban In Schools

Galaxy S22 पर One UI 8 अपडेट कैसे डाउनलोड करें?

आप Settings > Software update > Check for updates में जाकर देख सकते हैं कि क्या Android 16 बेस्ड One UI 8 वर्जन आपके लिए उपलब्ध है। अगर ये दिखे, तो शर्तें मानने के बाद Download पर टैप करके इसे इंस्टॉल करें। कंपनी ने यूजर्स से Wi-Fi नेटवर्क पर अपडेट डाउनलोड करने और फोन को चार्ज रखने की सलाह दी है।

अगर आपने ऊपर दिए गए स्टेप्स फॉलो किए हैं, तो आपका Samsung Galaxy S22 सीरीज फोन One UI 8 अपडेट डाउनलोड करना शुरू कर देगा। इसके बाद ये ऑटोमैटिकली इंस्टॉल हो जाएगा, जिसमें कुछ मिनट लग सकते हैं।















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *