Rajvir Jawanda: सिंगर राजवीर जवंदा के निधन पर सौंद द्वारा शोक व्यक्त

Muskaan Dogra
1 Min Read
Rajvir Jawanda
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Rajvir Jawanda: पंजाब के सांस्कृतिक मामलों के मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद (Tarunpreet Singh Sond) ने प्रसिद्ध पंजाबी गायक राजवीर जवंदा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

पंजाबी संगीत को वैश्विक पहचान दिलाई

सौंद ने कहा कि राजवीर जवंदा (Rajvir Jawanda) ने अपनी मेहनत, संघर्ष और लगन के बल पर पूरी दुनिया में नाम कमाया। जवंदा ने अपने गीतों और मधुर आवाज़ के माध्यम से पंजाबी संगीत को वैश्विक पहचान दिलाई। उनके गीतों ने युवाओं को पंजाब की मिट्टी, रिश्तों, विरसे और जज़्बातों से जोड़कर रखा।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

सौंद ने कहा कि राजवीर जवंदा का निधन पंजाबी संगीत जगत के लिए एक बड़ी क्षति है, जिसकी भरपाई करना कठिन है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि परमात्मा दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे और परिवार के सदस्यों व प्रशंसकों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *