BJP Candidate List: भाजपा ने 12 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी की, मैथिली ठाकुर को मिला टिकट

भारतीय जनता पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव में 101 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। भाजपा ने आज अपने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी है। इसमें लोक गायिका मैथिली ठाकुर का नाम भी शामिल है।

Daily Samvad
3 Min Read
BJP
Punjab Government
Highlights
  • मैथिली ठाकुर को अलीनगर विधानसभा सीट से टिकट
  • एक दिन पहले भाजपा में शामिल हुई थी मैथिली
  • बिहार की लोक गायिका मैथिली हैं 25 साल की
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पटना। BJP Candidate List 2025 Bihar Election News Update: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आज बिहार चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी की है। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट (BJP Candidate Second List 2025) जारी कर दी है। दूसरी लिस्ट में 12 प्रत्याशियों के नाम हैं।

भाजपा (BJP) ने एक दिन पहले ही पार्टी में शामिल हुईं मैथिली ठाकुर को अलीनगर विधानसभा सीट से टिकट दिया है। इसी के साथ, बीजेपी ने हायाघाट से राम चंद्र प्रसाद को टिकट दिया है। वहीं, मुजफ्फरपुर सीट से रंजन कुमार चुनावी मैदान में ताल ठोकेंगे। गोपालगंज से सुभाष सिंह को टिकट मिला है। बनियापुर से केदार नाथ सिंह को प्रत्याशी बनाया है।

Maithili Thakur Join BJP
Maithili Thakur Join BJP

छोटी कुमारी को बीजेपी ने टिकट दिया

छपरा सीट से छोटी कुमारी को बीजेपी ने टिकट दिया है। सोनपुर सीट से विनय कुमार सिंह बीजेपी के कैंडिडेट होंगे। रोसड़ा (अ.जा) सीट से बीरेंद्र कुमार को टिकट मिला है। बाढ़ विधानसभा सीट से सियाराम सिंह को बीजेपी ने प्रत्याशी बनाया है। अगिआंव सीट से महेश पासवान को टिकट मिला है। शाहपुर सीट से राकेश ओझा को बीजेपी ने चुनावी मैदान में उतारा है। बक्सर सीट से पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा को टिकट मिला है।

पहली लिस्ट में 71 प्रत्याशी

बिहार चुनाव के लिए भाजपा ने मंगलवार को 71 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। इसमें डिप्टी CM सम्राट चौधरी को तारापुर से और विजय सिन्हा को लखीसराय से टिकट दिया गया है। विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव का टिकट काटा गया है। नंदकिशोर 5 बार से पटना सिटी से जीतते आ रहे हैं। उनकी जगह पर बीजेपी नेता और हाईकोर्ट के वकील रत्नेश कुशवाहा को उतारा है।

Bihar BJP List
Bihar BJP List

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

सीतामढ़ी की रीगा सीट से मोतीलाल प्रसाद का टिकट काटकर बैद्यनाथ प्रसाद को प्रत्याशी बनाया गया है। 60 वर्षीय बैद्यनाथ प्रसाद पूर्व एमएलसी और पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। कुम्हरार से 5 बार के विधायक अरुण कुमार सिन्हा का भी टिकट कटा है। इनकी जगह संजय गुप्ता को मौका मिला है।

PM Narendra Modi
PM Narendra Modi

13 मंत्रियों और 9 महिलाओं के भी नाम

संजय पार्टी में प्रदेश महामंत्री भी रह चुके हैं। लिस्ट में 13 मंत्रियों और 9 महिलाओं के भी नाम हैं। 71 सीटों पर पार्टी के 56 विधायक थे। इनमें से 46 को रिपीट किया है। 10 के टिकट कटे हैं। बिहार में चुनावी संग्राम मचा हुआ है। भाजपा चुन चुनकर अपने प्रत्याशी मैदान में उतार रही है।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *