Accident News: श्रद्धालुओं से भरी पिकअप गहरी खाई में गिरी, 8 लोगों की मौत और कई घायल

महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले के चांदशैली घाट में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई और 8 लोग घायल हुए है।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Accident News
Punjab Government
Highlights
  • श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलटी
  • हादसे में 8 लोगों की मौत
  • अस्तंबा देवी यात्रा से लौट रहे थे श्रदालु
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, महाराष्ट्र। Accident News: इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वाहन के साथ बड़ा हादसा हो गया है जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हो गए है।

पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलटा

मिली जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र (Maharashtra) के नंदुरबार जिले में एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया है। बताया जा रहा है कि ये हादसा नंदुरबार के चांदशैली घाट पर हुआ यहां श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।

8 लोगों की मौत

Died
Died

इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है और 8 लोग घायल हो गए है जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि पिकअप के ड्राइवर ने घाट मोड़ पर अपना नियंत्रण खो दिया है जिसके कारण गाड़ी गहरी खाई में गिर गई।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

जानकारी के मुताबिक पिकअप सवार सभी लोग अस्तंबा देवी यात्रा से लौट रहे थे। बता दे कि यह हादसा इतना भयावह था कि पिकअप वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं पिकअप में सवार श्रद्धालु वाहन से बाहर जा गिरे।

Maharashtra Accident News
Maharashtra Accident News

कई घायलों की हालत नाजुक

इस घटना में आठ लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है और शवों को कब्जे में लेकर जांच करनी शुरू कर दी गई है। वहीं कई घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *