Ayodhya: अयोध्या में त्रेता युग की झलक, रामायण काल की जीवंत झांकियों के साथ भक्ति और संस्कृति का अद्भुत संगम

अयोध्या में पर्यटन मंत्री ने रामायण काल की जीवंत झांकियों को जय श्री राम का ध्वज लहराकर किया रवाना, पर्यटन मंत्री बोले, सीएम योगी के नेतृत्व में हर बार हम अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। रामकथा पार्क के लिए रवाना हुईं आकर्षक झांकियां, जगह-जगह पुष्पवर्षा, आरती और लोकनृत्यों से गूंजा दीपोत्सव 2025

Daily Samvad
5 Min Read
Ayodhya Deepotsav 2025 News
Punjab Government
Highlights
  • हमारा देश राम राज्य की संकल्पना को साकार कर विश्व की अगुवाई करेगा
  • साकेत महाविद्यालय से रामकथा पार्क के लिए रवाना की झांकियां
  • रामायण के कांडों पर आधारित झांकियां बनी आकर्षण का केंद्र
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अयोध्या। Ayodhya Deepotsav 2025: भगवान श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या में दीपोत्सव 2025 के तहत रविवार को रामायण काल की झांकियों का अद्भुत संगम देखने को मिला। जैसे ही पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने ढोल नगाड़े बजाकर साकेत महाविद्यालय परिसर से झांकियों को जय श्री राम का ध्वज लहराकर रवाना किया, पूरा वातावरण जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा।

इन झांकियों के रामपथ पर पहुंचते ही लगा मानो त्रेता युग का वैभव और मर्यादा वर्तमान में लौट आई हो। अयोध्या (Ayodhya) सांस्कृतिक शोभायात्रा के दौरान पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 2017 से लगातार भगवान राम की पावन धरती पर दीपोत्सव का कार्यक्रम दिव्यता, भव्यता, अलौकिकता के साथ मनाया जा रहा है।

Ayodhya Deepotsav 2025 News
Ayodhya Deepotsav 2025 News

कॉर्ड तोड़कर नए कीर्तिमान स्थापित

पर्यटन मंत्री ने कहा कि सीएम योगी के नेतृत्व में हर बार हम अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। इस बार तीन नए कीर्तिमान बनेंगे। दिए की संख्या का रिकॉर्ड बनेगा तो 1100 ड्रोन एक साथ करतब दिखाएंगे। 2100 से ज्यादा विद्वान एक साथ सरयू जी की आरती करेंगे।

पर्यटन मंत्री ने कहा कि हमारा देश राम राज्य की संकल्पना को साकार कर विश्व की अगुवाई करेगा और विकसित देश बनेगा। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की धरती पर आज उत्तर प्रदेश सरकार दीपोत्सव के नवें संस्करण का आयोजन दिव्यता, भव्यता के साथ कर रही है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

झांकियों की भी अलौकिकता और दिव्यता यहां दिखाई देगी। पर्यटन मंत्री ने प्रदेश सरकार की ओर से सभी देशवासियों और पूरे विश्व में सनातन को मानने वाले लोगों को इस दीपोत्सव के पवित्र अवसर पर बधाई दी।

Ayodhya Deepotsav 2025 News
Ayodhya Deepotsav 2025 News

रामकथा पार्क के लिए रवाना हुईं भव्य झांकियां

सूचना विभाग, अयोध्या डेवलपमेंट अथॉरिटी और पर्यटन-संस्कृति विभाग की कुल मिलाकर 22 झांकियां जैसे ही रामपथ से गुजरीं, श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सजीव पात्रों और आधुनिक तकनीक से सजी इन झांकियों ने श्रीराम के जीवन और रामायण के सातों कांडों बालकांड, अयोध्याकांड, अरण्यकांड, किष्किन्धाकांड, सुंदरकांड, लंकाकांड और उत्तरकांड को साकार कर दिया।

हर झांकी अपनी कथा कहती नजर आई, कहीं राम जन्म का उल्लास था, तो कहीं लंका विजय का पराक्रम। कलाकारों ने संगीत, नृत्य और अभिनय के माध्यम से त्रेता युग की मर्यादा, भक्ति और आदर्शों को जीवंत कर दिया।

विकसित उत्तर प्रदेश और सांस्कृतिक विरासत की झलक

सूचना विभाग की झांकियों में योगी सरकार की उपलब्धियों का चित्रण किया गया। प्रयागराज महाकुंभ, काशी कॉरिडोर, डिफेंस कॉरिडोर, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, स्वच्छ और हरित उत्तर प्रदेश, आत्मनिर्भर नारी, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, आयुष्मान कैशलेस जैसी योजनाओं की झलक देखने को मिली।

Ayodhya Deepotsav 2025 News
Ayodhya Deepotsav 2025 News

इन झांकियों ने विकास और संस्कृति के अनोखे संगम को प्रदर्शित किया। जहां आधुनिक उत्तर प्रदेश, राम राज्य की भावना के अनुरूप आगे बढ़ता दिखाई दिया। ये झांकियां लोगों को मन मोह रही हैं। लोग ने झांकियों का स्वागत किया।

रामपथ पर पुष्पवर्षा, आरती और लोकनृत्यों का अद्भुत संगम

जैसे-जैसे झांकियां रामपथ से गुजरीं, श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा की, दीप जलाए और आरती उतारी। कलाकारों के समूह रास्ते भर ढोल-नगाड़ों और लोकनृत्यों के माध्यम से माहौल को भक्तिमय बनाते रहे। हरियाणा का फाग, केरल का कथककली, राजस्थान का झूमर, पंजाब का भांगड़ा, ओडिशा का संबलपुरी, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश की लोक कलाओं ने आयोजन को राष्ट्रीय स्वरूप दे दिया।

पूरा मार्ग भक्ति, संगीत और उल्लास से थिरक उठा। शोभा यात्रा के दौरान पूर्व सांसद लल्लू सिंह, महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, विधायक रामचंद्र यादव, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, विधायक चंद्रभानु पासवान व अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।

Ayodhya Deepotsav 2025 News
Ayodhya Deepotsav 2025 News

भक्ति, विकास और संस्कृति का संगम बनी रामनगरी

दीपोत्सव 2025 के इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि अयोध्या केवल तीर्थ नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक चेतना का हृदय है। लाखों दीपों की रोशनी और झांकियों की भव्यता ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि जब आस्था और विकास साथ चलते हैं, तो परिणाम राम राज्य की झलक जैसा होता है।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *