Jalandhar News: नितिन कोहली की रणनीति से AAP हुई जालंधर में और मज़बूत, CM मान की मौजूदगी में भाजपा पार्षद AAP में शामिल

जालंधर सैंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली की सक्रिय मेहनत और रणनीति से आम आदमी पार्टी की पकड़ मज़बूत। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है।

Daily Samvad
3 Min Read
AAP Jalandhar
Punjab Government
Highlights
  • भाजपा नेता वार्ड-12 के पार्षद शिवम शर्मा AAP में शामिल
  • नितिन कोहली के प्रयास से AAP पहले से ज्यादा मजबूत
  • जालंधर सैंट्रल हलके में AAP का दबदबा बढ़ा
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर सेंट्रल की राजनीति में आज एक बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला। भाजपा के वार्ड नंबर 12 के पार्षद शिवम शर्मा ने आज आम आदमी पार्टी (AAP) का दामन थाम लिया। यह ऐतिहासिक और प्रभावशाली राजनीतिक कदम पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की मौजूदगी में हुआ।

भाजपा के पार्षद को आम आदमी पार्टी में शामिल करवाने के मौके पर मेयर विनीत धीर, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता काकू अहलूवालिया, सौरभ सेठ और सरपंच बलकरण सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस महत्वपूर्ण घटनाक्रम के पीछे हलका इंचार्ज नितिन कोहली की दूरदर्शिता, मेहनत और सक्रिय नेतृत्व की अहम भूमिका रही।

BJP councilor Shivam Sharma joins AAP
BJP councilor Shivam Sharma joins AAP

मज़बूत राजनीतिक ताकत

जालंधर (Jalandhar) सैंट्रल हलके के प्रभारी नितिन कोहली ने लगातार स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं से संवाद बनाए रखा और रणनीतिक प्रयासों के माध्यम से आम आदमी पार्टी को जालंधर की सबसे मज़बूत राजनीतिक ताकत के रूप में स्थापित करने में निर्णायक योगदान दिया।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि शिवम शर्मा के पार्टी में शामिल होने से न केवल आम आदमी पार्टी की पकड़ और मज़बूत हुई है, बल्कि यह कदम जालंधर में पार्टी की साख को एक नए ऊँचाई स्तर तक ले गया है। नितिन कोहली के नेतृत्व में अब पार्टी शहर के हर इलाके में अपनी उपस्थिति और प्रभाव को सुदृढ़ कर रही है।

Nitin Kohli Jalandhar AAP
Nitin Kohli Jalandhar AAP

नितिन कोहली के प्रयास से पार्टी मजबूत

नितिन कोहली की रणनीति, मेहनत और नेतृत्व ने आम आदमी पार्टी को जालंधर में एक प्रभावशाली और निर्णायक राजनीतिक शक्ति बना दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के मार्गदर्शन और नितिन कोहली के जमीनी प्रयासों से पार्टी की स्थिति अब पहले से कहीं अधिक मजबूत है, और आने वाले समय में यह जालंधर की राजनीति में नए अध्याय और बड़े बदलाव की दिशा में अग्रसर होगी।

इस उपलब्धि के लिए हलका इंचार्ज नितिन कोहली की भूमिका की सर्वत्र सराहना की जा रही है, जिन्होंने अपने समर्पण और नेतृत्व से आम आदमी पार्टी को जालंधर में सबसे मज़बूत और प्रभावशाली राजनीतिक शक्ति बनाने में केंद्रीय भूमिका निभाई है।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *