Punjab: पंजाब में नगर निगम की सख्त कार्रवाई, बेकरी के मालिक पर FIR; जाने पूरा मामला

लुधियाना में नगर निगम ने Hero Bakery में अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। निगम को सूचना मिली थी कि बेकरी मालिक बिना अनुमति के दुकान में तोड़फोड़ और निर्माण कर रहे हैं। निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवा दिया।

Daily Samvad
3 Min Read
FIR
Highlights
  • नगर निगम ने बेकरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई
  • बेकरी 5 सितंबर 2023 को सील कर दी थी
  • बेकरी मालिक ने सील तोड़कर फिर से अवैध निर्माण शुरू कर दिया

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab: पंजाब में नगर निगम (Muinicpal Corporation) ने एक बेकरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। दरअसल, लुधियाना में नगर निगम ने हीरो बेकरी (Hero Bakery) में अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। निगम को सूचना मिली थी कि बेकरी मालिक बिना अनुमति के दुकान में तोड़फोड़ और निर्माण कर रहे हैं।

सील तोड़कर फिर से अवैध निर्माण शुरू कर दिया

लुधियाना (Ludhiana) में नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवा दिया और 5 सितंबर, 2023 को दुकान को सील कर दिया था। हालांकि, बेकरी मालिक ने सील तोड़कर फिर से अवैध निर्माण शुरू कर दिया।

R- Corporation officials sealing Hero Bakery in 2023, for which a case has been filed against the owner
R- Corporation officials sealing Hero Bakery in 2023, for which a case has been filed against the owner

इस पर कार्रवाई करते हुए नगर निगम ने बेकरी मालिक के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। निगम के एक अधिकारी ने बताया कि अवैध निर्माण को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एडिश्नल कमिश्नर के बयानों पर हुई FIR

पुलिस को शिकायत देते हुए एडिश्नल कमिश्नर ने बताया कि हीरो बेकरी मालिक द्वारा नगर निगम की तरफ से मंजूरी लिए बिना ही अवैध तरीके से कुछ पोर्शन में बदलाव किया जा रहा था और निर्माण कार्य भी चल रहा था ।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

नगर निगम द्वारा निर्माण कार्य 5 सितंबर 2023 को बंद करवा कर दुकान को सील कर दिया गया था। बेकरी मालिक के द्वारा अपने स्तर पर सील तोड़कर अवैध निर्माण का काम फिर से किया जा रहा था। पुलिस ने मामले की जांच के बाद यह मामला दर्ज किया है।

Ludhiana Municipal Corporation
Ludhiana Municipal Corporation

बेकरी 5 सितंबर 2023 को सील कर दी थी

आपकी जानकारी के लिए बता दे ही ये हीरो बेकरी साल 1970 से चली आ रही है। यह महानगर की नामवर बेकरी है। जहां पर लोगों की भीड़ रहती है। लेकिन 5 सितंबर 2023 को सील कर दिया गया था। यह कार्रवाई बिना मंजूरी निर्माण के चलते की गई थी।

बताया जा रहा है कि जिस समय नगर सुधार ट्रस्ट की तरफ से इस इलाके में कॉलोनी काटी गई, तो उस समय सड़क की चौड़ाई 120 फीट थी। बाद में यहां अतिक्रमण होते गए। जिसके चलते सड़क की चौड़ाई 90 फीट तक रह गई। 30 फीट में अतिक्रमण हो गए। आज भी वेलकम पैलेस वाली साइड 120 फीट सड़क है। जबकि, हीरो बेकरी वाली साइड 90 फीट सड़क है।















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *