Jalandhar News: बेहतर भविष्य के लिए रूस गया, अब रूसी सेना में फंसा जालंधर का युवक; मदद की लगाई गुहार

जालंधर के मोहल्ला गोबिंदगढ़ का युवक Russia-Ukraine War में फंस गया है। हरमिंदर सिंह ने Video जारी कर मदद कर उसे यहां से निकालने की गुहार लगाई है। हरमिंदर ने कहा कि यहां उसकी जान को खतरा है। उसने केंद्र सरकार और दूतावास से मदद की अपील की है।

Daily Samvad
3 Min Read
Harminder Singh's passport
Punjab Government
Highlights
  • बेहतर भविष्य के लिए हरमिंदर सिंह रूस गया
  • रूसी सेना में फंसा जालंधर का हरमिंदर सिंह
  • वीडियो जारी कर मदद की गुहार लगाई
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: बेहतर भविष्य और परिवार की गरीबी दूर करने रूस (Russia) गए युवक रूसी सेना में फंस गया है। युवक ने वीडियो जारी कर मदद की गुहार लगाई है। दरअसल, जालंधर (Jalandhar) के मोहल्ला गोबिंदगढ़ का युवक रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War) में फंस गया है।

Russia-Ukraine war
Russia-Ukraine war

युद्ध में भेजने पर पता चला कि धोखा हुआ- हरमिंदर

हरमिंदर सिंह ने वीडियो (Video) जारी कर मदद कर उसे यहां से निकालने की गुहार लगाई है। हरमिंदर ने कहा कि यहां उसकी जान को खतरा है। उसने केंद्र सरकार और दूतावास से मदद की अपील की है। हरमिंदर के भाई गुरमिंदर सिंह ने बताया कि हरमिंदर बेहतर भविष्य की तलाश में रूस गए थे।

The young man also shared a photo of his passport, which shows his Jalandhar address
The young man also shared a photo of his passport, which shows his Jalandhar address

उन्हें एक साल में परमानेंट रेजिडेंस (PR) दिलाने का लालच दिया गया।  रूस पहुंचने पर उनसे कंस्ट्रक्शन के काम का कॉन्ट्रैक्ट साइन करवाया गया। हरमिंदर ने वीडियो में बताया कि जब उसे कंस्ट्रक्शन का काम नहीं मिला और उसे सीमा पर युद्ध लड़ने के लिए भेज दिया गया तब जाकर पता चला कि उसे तो रूसी सेना में भर्ती कर लिया गया है।

बड़ी संख्या में ड्रोन आ रहे, यहां जान को खतरा

कुछ ही दिनों उसे बॉर्डर पर लड़ने के लिए भेज दिया गया। इसके बाद उसे पता चला कि उसके साथ धोखा किया गया है। हरमिंदर सिंह ने अपने वीडियो में बताया कि उन्हें कंस्ट्रक्शन के काम का झांसा देकर बुलाया गया था, लेकिन बाद में सेना में शामिल कर लिया गया।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

उन्होंने कहा कि युद्ध क्षेत्र में उनकी जान को खतरा है, जहां बड़ी संख्या में ड्रोन आ रहे हैं और कई लोग घायल हुए हैं। वहां नेटवर्क की भी काफी समस्या है। गुरमिंदर ने बताया कि अब उनकी हरमिंदर से कोई बात नहीं हो पा रही है। उन्हें जानकारी मिली है कि हरमिंदर रूस की सेना में फंस गए हैं। उन्हें एक दोस्त ने रूस जाने का रास्ता खुलने की जानकारी दी थी।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *