Punjab News: पंजाब सरकार ने विधवाओं और निराश्रित महिलाओं के लिए उठाया बड़ा कदम

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में विधवाओं और निर्भर महिलाओं के लिए वित्तीय सहायता योजना के तहत 1170 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया है।

पंजाब (Punjab) की कैबिनेट मंत्री डा. बलजीत कौर ने कहा कि अगस्त 2025 तक 593.14 करोड़ रुपए की राशि जारी कर 6.66 लाख महिलाओं को सीधे लाभ प्रदान किया जा चुका है। डॉ. बलजीत कौर ने बताया, “मान सरकार का उद्देश्य केवल वित्तीय सहायता देना नहीं है, बल्कि महिलाओं को आत्मविश्वासी और स्वावलंबी बनाना भी है।”

Bhagwant Singh Mann
Bhagwant Singh Mann

केवल राशि वितरण तक सीमित नहीं

डॉ. बलजीत कौर ने आगे कहा कि सरकार का यह प्रयास केवल राशि वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उन महिलाओं को नई उम्मीद और हिम्मत देने का भी माध्यम है, जो जीवन की चुनौतियों का सामना कर आगे बढ़ रही हैं। इस योजना के तहत प्रत्येक लाभार्थी महिला अपने परिवार के लिए सहारा बनती है और अपने बच्चों के भविष्य को संवार सकती है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

डॉ. बलजीत कौर ने यह भी बताया कि पंजाब सरकार के लगातार प्रयासों से अब सहायता राशि बिना किसी रुकावट के सीधे लाभार्थियों के खातों में पहुँच रही है, जिससे पारदर्शिता और विश्वास दोनों बढ़े हैं।

Dr. Baljit Kaur
Dr. Baljit Kaur

जिम्मेदार भूमिका निभा सकती

उन्होंने आगे कहा कि ऐसी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने से वे परिवार और समाज में अधिक सक्रिय और जिम्मेदार भूमिका निभा सकती हैं। डॉ. बलजीत कौर ने अंत में कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सामाजिक रूप से सुरक्षित, सशक्त और समावेशी राज्य की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।



















Leave a Comment