Punjab News: भारत-पाकिस्तान सीमा के नज़दीक AK-सीरीज़ असॉल्ट राइफलें और पिस्तौल बरामद

Daily Samvad
3 Min Read
Two AK-series assault rifles and a modern pistol recovered
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़/अमृतसर। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के तहत चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत एक बड़ी सफलता में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने पाकिस्तान से चल रहे हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए भारत-पाकिस्तान सीमा के पास रावी नदी के निकट स्थित गांव घोनेवाल से आधुनिक हथियार और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए हैं।

बड़ी वारदात होने से टल गई

यह जानकारी पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव (DGP Gaurav Yadav) ने मंगलवार को दी। बरामद किए गए हथियारों और कारतूसों में दो एके-सीरीज़ असॉल्ट राइफलें, आठ मैगज़ीन, एक .30 बोर पिस्तौल सहित दो मैगज़ीन, .30 बोर के 50 जिंदा कारतूस और 7.62 एमएम के 245 जिंदा कारतूस शामिल हैं।

Punjab News: भारत-पाकिस्तान सीमा के नज़दीक AK-सीरीज़ असॉल्ट राइफलें और पिस्तौल बरामद

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि सीमा क्षेत्रों में पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों और गैंगस्टरों की बढ़ती गतिविधियों के मद्देनज़र पंजाब पुलिस (Punjab Police) द्वारा की गई इस त्वरित और मुस्तैद कार्रवाई के चलते एक बड़ी वारदात होने से टल गई। उन्होंने बताया कि नेटवर्क के आगे-पीछे के संबंधों समेत पूरे गिरोह का पर्दाफाश करने के लिए जांच जारी है।

इलाके में सर्च अभियान चलाया

ऑपरेशन के संबंध में जानकारी देते हुए डीआईजी बॉर्डर रेंज संदीप गोयल ने बताया कि सीमा पार से आधुनिक हथियारों की खेप की आमद की पुख्ता सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एसएसपी अमृतसर ग्रामीण मनिंदर सिंह की अगुवाई में पुलिस टीमों ने गांव घोनेवाल के इलाके में सर्च अभियान चलाया।

Punjab News: भारत-पाकिस्तान सीमा के नज़दीक AK-सीरीज़ असॉल्ट राइफलें और पिस्तौल बरामद

तलाशी के दौरान भारत-पाक सीमा से लगे रावी नदी के किनारे से आधुनिक हथियारों और कारतूसों से भरा एक बैग बरामद किया गया।

 

FIR दर्ज

एसएसपी मनिंदर सिंह ने कहा कि बरामद हथियारों और कारतूसों के स्रोत और इन्हें पहुंचाने वाले गंतव्य का पता लगाने के लिए गहराई से जांच की जा रही है। उन्होंने आगे बताया कि आने वाले दिनों में और बरामदगियों और गिरफ्तारियों की संभावना है।

Punjab News: भारत-पाकिस्तान सीमा के नज़दीक AK-सीरीज़ असॉल्ट राइफलें और पिस्तौल बरामद

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

इस संबंध में FIR नंबर 174, दिनांक 04/11/2025 को आर्म्स एक्ट की धारा 25(8) और बीएनएस की धारा 113 के अंतर्गत थाना रामदास में मामला दर्ज किया गया है।

















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *