Guru Nanak Jayanti 2025: पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने शहर के अलग अलग गुरुघरों में टेका मत्था

Daily Samvad
2 Min Read
पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने शहर के अलग अलग गुरुघरों में टेका मत्था
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Guru Nanak Jayanti 2025: श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने शहर के अलग अलग गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेका। उन्होंने माडल टाउन और श्री गुरुनानक मिशन चौक गुरुद्वारा साहिब में नतमस्तक होते हुए सभी लोगों के लिए मंगलकामना की।

पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने शहर के अलग अलग गुरुघरों में टेका मत्था
पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने शहर के अलग अलग गुरुघरों में टेका मत्था

पूर्व सांसद सुशील रिंकू (Sushil Rinku) ने माडल टाउन, श्री गुरुनानक मिशन चौक, कोट सदीक, राजा गार्डन और अनूप नगर स्थित गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेकते हुए अरदास किया। रिंकू ने कहा कि गुरु नानक देव जी का जीवन पूरी मानवता के लिए प्रेरणास्रोत है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

सुशील रिंकू ने कहा कि श्री गुरुनानक देव जी ने सत्य, समानता, सेवा और भाईचारे का जो संदेश दिया, वही हमारे समाज की वास्तविक नींव है।

पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने शहर के अलग अलग गुरुघरों में टेका मत्था
पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने शहर के अलग अलग गुरुघरों में टेका मत्था

उन्होंने कहा कि “गुरु साहिब ने सिखाया कि दूसरों की सेवा ही सच्ची उपासना है, और समाज में नफरत नहीं, प्रेम का संदेश फैलाना ही सच्ची श्रद्धा है।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *