Punjab News: पंजाब की सड़कों की बदली नुहार, शिक्षा मंत्री ने लाइट एंड साउंड शो की तैयारियों का लिया जायज़ा

Daily Samvad
3 Min Read
Roads of Sri Anandpur Sahib transformed

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के शिक्षा तथा सूचना एवं लोक संपर्क मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि नौवें पातशाह श्री गुरु त़ेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस से पहले बुनियादी ढांचे के विकास के तहत पंजाब सरकार ने श्री आनंदपुर साहिब की सभी आंतरिक और संपर्क सड़कों के नवीनीकरण के लिए 20 करोड़ रुपए की एक व्यापक परियोजना शुरू की है।

Preparations of light and sound show
Preparations of light and sound show

चल रहे सड़कों के कार्यों का जायज़ा लिया

आज श्री आनंदपुर साहिब में चल रहे सड़कों के कार्यों का जायज़ा लेते हुए हरजोत सिंह बैंस (Harjot Singh Bains) ने बताया कि विरासत-ए-खालसा से तख्त श्री केसगढ़ साहिब तक, बस स्टैंड से भगत रविदास चौक तक, तख्त श्री केसगढ़ साहिब से वीआईपी रोड तक और अन्य महत्वपूर्ण आंतरिक सड़कों का नवीनीकरण किया जा चुका है।

इस पवित्र नगरी की बाकी सड़कों को नया रूप देने का कार्य भी युद्ध स्तर पर जारी है। उन्होंने कहा कि सभी संपर्क मार्गों पर कार्य तेजी से चल रहा है और लाखों श्रद्धालुओं के सुगम आगमन को सुनिश्चित करने के लिए सभी बुनियादी ढांचा विकास परियोजनाओं को यादगारी समारोहों की शुरुआत से पहले पूरा कर लिया जाएगा।

परियोजनाओं को शीघ्र पूरा करने का भरोसा दिलाया

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि सड़कों के नवीनीकरण कार्यों में रात के सफ़र और धुंध के दौरान दृश्यता बढ़ाने के लिए एडवांस्ड ब्लिंकर रिफ्लेक्ट लाइटें और प्रीमियम प्रीमिक्स कारपेटिंग शामिल की गई हैं, ताकि समागमों में आने वाली संगत को अधिकतम सुविधा मिल सके।

Harjot Singh Bains
Harjot Singh Bains

उन्होंने लोगों से पंजाब सरकार के साथ मिलकर नौवें पातशाह की कुर्बानी को नमन करने के इस ऐतिहासिक अवसर को मनाने का आह्वान किया और सभी परियोजनाओं को शीघ्र पूरा करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान शिक्षा मंत्री ने 20 नवंबर को चरण गंगा स्टेडियम, श्री आनंदपुर साहिब में आयोजित होने वाले लाइट एंड साउंड शो की तैयारियों का भी जायज़ा लिया।















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *