Stubble Burning In Punjab: पंजाब में पराली जलाने का सिलसिला लगातार जारी, एक बार फिर बढ़े मामले

Muskaan Dogra
1 Min Read
Stubble Burning
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पंजाब। Stubble Burning In Punjab: पंजाब (Punjab) में पराली जलाने के मामले बढ़ते जा रहे है। सरकार द्वारा मना करने के बाबजूद भी किसानों द्वारा पराली को आग लगाई जा रही है।वहीं एक बार फिर पराली जलाए जाने की घटनाओं ने तेजी पकड़ी।

कुल 351 घटनाएं

बीते दिन राज्य में पराली जलाए जाने की कुल 351 घटनाएं हुईं। इसका परिणाम यह रहा कि मंडी गोबिंदगढ़ में एक्यूआइ जहां 233 (खराब) दर्ज किया गया, वहीं बाकी प्रमुख शहरों में यह संतोजनक श्रेणी में रहा।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

वीरवार को राज्य में पराली जलाए जाने की 351 घटनाओं के साथ आंकड़ा 3,284 तक पहुंच गया है। सबसे ज्यादा 46 घटनाएं मोगा में दर्ज की गईं। इसके बाद मुक्तसर में 40, संगरूर में 31, लुधियाना में 29, तरनतारन और फिरोजपुर में 28-28 और बठिंडा में 27 घटनाएं हुईं।

इस वर्ष छह नवंबर तक राज्य में पराली जलाए जाने की जहां कुल 3284 घटनाएं हुईं हैं, जबकि बीते वर्ष छह नवंबर तक 5041 जगह पराली जलाई गई थी। इसके विपरीत अगर पराली जला दी जाए तो जुर्माना कम होता है।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *