Crime News: भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक भाजपा नेता की पहचान भाजपा नेता धर्म सिंह कोरी (70) के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Firing
Punjab Government
Highlights
  • भाजपा नेता धर्म सिंह की गोली मारकर हत्या
  • खून से लथपथ चारपाई पर पड़ा मिला शव
  • पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, सहारनपुर। Crime News: इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि भाजपा (BJP) नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या

मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सहारनपुर (Saharanpur) में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक भाजपा नेता की पहचान भाजपा नेता धर्म सिंह कोरी (70) के रूप में हुई है।

माथे पर गोली का निशान

बताया जा रहा है कि उनका शव घर में खून से लथपथ चारपाई पर पड़ा मिला है। उनके माथे पर गोली का निशान दिखा है। ये घटना जनपद के अंबेहटा थाना क्षेत्र के टिडौली गांव की बताई जा रही है।

BJP Leader Shot Dead
BJP Leader Shot Dead

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

भाजपा नेता धर्म सिंह कोरी रोज की तरह ही अपने घर में सोए हुए थे। सुबह जब उनकी पुत्रवधू ने देखा तो उनका खून से लथपथ शव चारपाई पर पड़ा था। पुत्रवधू शव देखकर चीखने चिल्लाने लगी।

इलाके में मचा हड़कम

इस दौरान आस पास के लोग इकट्ठा हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कम मच गया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *