Haryana News: हरियाणा सरकार का पराली जलाने की समस्या पर बड़ा कदम

Muskan Dogra
1 Min Read
Stubble Burning In Haryana

डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: हरियाणा (Haryana) में इस साल पराली जलाने के मामले में कमी आई है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने बताया कि इस वर्ष 6 नवम्बर तक राज्य में पराली जलाने की केवल 206 घटनाएं दर्ज हुई हैं।

इस वर्ष 77% कमी

वहीं पिछले वर्ष इसी अवधि में 888 घटनाएं थीं — यानी कि इस वर्ष 77% की उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह सफलता किसानों और प्रशासन के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के अध्यक्ष राजेश वर्मा ने इस प्रगति की सराहना करते हुए विशेष रूप से करनाल और कुरुक्षेत्र जिलों की प्रशंसा की। हरियाणा ने फसल अवशेष प्रबंधन के लिए इन-सिटू, एक्स-सिटू और चारे के रूप में उपयोग की त्रि-आयामी रणनीति अपनाई है।















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *