Jalandhar News: जालंधर में भयानक हादसा, 12वीं के छात्रों की मौत; इलाके में शोक की लहर

Jalandhar में एक भयानक हादसा हुआ है। इस हादसे में 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले दो छात्रों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है की ये एक्सीडेंट जालंधर के फिल्लौर सड़क पर हुआ है।

Daily Samvad
3 Min Read
Accident News
Highlights
  • जालंधर में भयानक हादसा
  • 12वीं के 2 छात्रों की मौत
  • पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जालंधर (Jalandhar) में एक भयानक हादसा हुआ है। इस हादसे में 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले दो छात्रों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है की ये एक्सीडेंट जालंधर के फिल्लौर सड़क पर हुआ है। जानकारी अनुसार, डीएवी स्कूल के छात्र स्कूटी पर जा रहे थे। इस दौरान उनसे आगे छोटा हाथी (टाटा मैजिक) जा रहा था।

कुर्ता-पायजामा सिलवाने आए थे छात्र

छोटा हाथी (टाटा मैजिक) का रस्सा खुल जाने से पाइपें रास्ते में गिर गई। जिससे एक्टिवा का संतुलन बिगड़ जाने से दोनों छात्र गिर गए। एक छात्र की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि दूसरे ने लुधियाना (Ludhiana) के अस्पताल में शनिवार को दम तोड़ दिया।

Saurav and Yuvam, file photo of the deceased
Saurav and Yuvam, file photo of the deceased

घटना गांव मौ साहिब में हुई है। सूचना मिलते ही गांव नंगल में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने छोटा हाथी ड्राइवर के खिलाफ – मामला दर्ज कर लिया है। फरार ड्राइवर की तलाश जारी है। गांव नंगल निवासी सौरव और युवम डीएवी स्कूल में 12वीं में पढ़ते थे। दोनों स्कूटी से कुर्ता-पायजामा सिलवाने के लिए गांव बिलगा गए थे।

स्कूटी के हैंडल पर गिरे पाइप

थाना प्रभारी पलविंदर सिंह के अनुसार, जब दोनों बिलगा से अपने गांव लौट रहे थे। रास्ते में गांव मौ साहिब में उनके आगे एक छोटा हाथी पीबी-08-ईएफ-6529 जा रहा था। जिसका रस्सा टूट गया।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

इससे छोटा हाथी पर रखी लोहे की पाइपें छात्रों की स्कूटी के हैंडल पर गिर गई, जिससे उनका संतुलन बिगड़ गया और वे स्कूटी से गिर पड़े। उनके सिर सड़क पर लगने के कारण उन्हें गंभीर चोटें आईं।

पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

बिलगा पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उनकी नाजुक हालत को देखते दयानंद अस्पताल लुधियाना रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने बताया कि युवक के सिर से अधिक खून बह जाने से मौत हो गई, जबकि सौरव ने अगले दिन दम तोड़ दिया।















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *