Punjab News: हरभजन सिंह ने पी.यू. सीनेट चुनावों की तारीखों का ऐलान न करने पर केंद्र सरकार को घेरा

Muskan Dogra
2 Min Read
मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ (Harbhajan Singh ETO) ने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की इस बात के लिए कड़ी आलोचना की कि उसने पंजाब विश्वविद्यालय (पीयू), चंडीगढ़ की सीनेट चुनावों की तारीख का अब तक ऐलान नहीं किया है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हालांकि केंद्र सरकार ने विवादित अधिसूचना को रद्द करके एक कदम पीछे जरूर लिया है, लेकिन अब तक अगले चुनावों की तारीख घोषित नहीं की गई है। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार, पंजाबियों खासकर छात्रों के हितों की रक्षा के लिए उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और विश्वविद्यालय की संघीय संरचना को बहाल कराने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि सीनेट के 91 सदस्यों का कार्यकाल 31 अक्तूबर 2024 को समाप्त हो गया था, लेकिन भाजपा सरकार ने इन चुनावों के लिए कोई समय-सारणी घोषित नहीं की है, जो विश्वविद्यालय की लोकतांत्रिक संरचना पर सीधा हमला है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को देश की लोकतांत्रिक परंपराओं का सम्मान करना चाहिए, अन्यथा समाज के हर वर्ग की ओर से उसे विरोध का सामना करना पड़ेगा।















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *